दिल्ली विधानसभा बजट सत्र में आज दिल्ली का बजट 2025-26 पेश किया जा रहा है। आज 11 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करना शुरू किया है। इससे पहले कैबिनेट मीटिंग में बजट को मंजूरी दी गई थी। इस बजट में रेखा गुप्ता ने कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसमें उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को तोहफा देते हुए महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ का आवंटन करने का ऐलान भी किया है। इसके अलावा, सीएम रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए भी ऐलान किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार झुग्गी बस्तियों में, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए भी समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी।
महिला समृद्धि योजना पर बड़ा ऐलान
बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने खुद को ‘दीदी रेखा’ बताया। उन्होंने महिलाओं का इंतजार खत्म करते हुए कहा कि ‘महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रस्तावित प्रावधान है। सीएम ने आगे कहा कि ‘हमारी सरकार झुग्गी बस्तियों में, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।’
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को दिल्ली में लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद पोषण से जुड़ी जरूरतों और मजदूरी के नुकसान को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) दिल्ली में लागू करने जा रहे हैं। इसमें प्रेग्नेंट महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को डीबीटी मोड के जरिए सहायता राशि दी जाती है। इसके लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान है, जिसके तहत महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए कैमरे
दिल्ली के बजट में महिलाओं के लिए कई ऐलान किए गए हैं, जिसमें से एक 50 हजार अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने का ऐलान भी शामिल है। इससे दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना
इसके अलावा, बजट में कई और बड़े ऐलान किए गए। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने संकल्प पत्र में किए गए आयुष्मान भारत योजना के वादे को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली में इस योजना को लागू नहीं होने दिया था, जिसे जल्द ही दिल्ली में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत 10 लाख तक का इंश्योरेंस दिया जाएगा, जिसके लिए 147 करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं, आरोग्य आयुष मंदिर के लिए 320 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 hr agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
16 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
23 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines