दिल्ली के द्वारका इलाके में एक पत्नी ने अपने सात जन्मों के साथी यानी पति को करंट लगाकर मार डाला। जब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलाया किया तो हर कोई हैरान रह गया है। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने स्वीकार किया कि उसने देवर की मोहब्बत में पति की हत्या की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस तरह शुरू हुई थी लव स्टोरी
द्वारका में 36 वर्षीय करण देव परिवार के साथ रहता था। पुलिस जांच करने पर पता चला है कि सुष्मिता और करण का पिछले 2 साल से झगड़ा चल रहा था। दोनों ने लव मैरिज की थी। सुष्मिता ने पुलिस को बताया कि वह करण के साथ खुश नहीं थी, क्योंकि वह उसे अक्सर मारा-पीटा करता था। इस बीच वह अपने देवर राहुल के करीब आ गई। वह पिछले करीब 2 साल से चचेरे देवर राहुल देव के साथ रिलेशन में थी, लेकिन किसी को इसका पता नहीं था। करण भी उसके इसके रिश्ते से अंजाम था।
थप्पड़ मारने के बाद रची हत्या की साजिश
पुलिस पूछताछ में सुष्मिता ने बताया कि करवाचौथ से एक दिन पहले किसी बात पर करण ने उसे थप्पड़ मारा था। इससे वह काफी दुखी हो गई और उसने करण को जान से मारने की साजिश करनी शुरू कर दी। पहले उन्होंने करण को नींद की गोलियां देकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मरा। काफी कोशिशों के बाद भी जब करण नहीं मरा तो उसने और राहुल ने मिलकर करण को करण को करंट लगाकर मारने की योजना बनाई। उन्होंने बेहोशी की हालत में करण की अंगुली में कराया, जिससे उसकी मौत हो गई।
चैट से हुआ घटना का खुलासा
पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को उन्हें अस्पताल से एक युवक की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। इस पर सुष्मिता और आरोपी देवर राहुल देव आनाकानी करने लगे। मृतक के पिता भी हादसा मानकर पोस्टमार्टम से मना करने लगे। इस बीच मृतक के छोटे भाई कुणाल देव को कुछ संदेह हुआ तो उसने भाभी के मोबाइल की चैट की जांच की तो उसके होश उड़ा गए। सुष्मिता अक्सर मोबाइल से राहुल से इंस्टाग्राम चैट पर बात करती थी। इसके बाद पुलिस पूछताछ में दोनों अपना गुनाह कुबूल कर लिया।