दिल्ली BJP विधायक दल की बैठक कल शाम 7 बजे होगी, CM के नाम पर लगेगी मुहर

Delhi BJP Legislature Party Meeting : दिल्ली में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के 10 दिन बाद भी भाजपा यह तय नहीं कर पाई कि कौन सीएम बनेगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक में कल शाम 7 बजे सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी।

PM Modi, Amit Shah, JP Nadda BJP
विज्ञापन

Delhi BJP Legislature Party Meeting : दिल्ली का अगला सीएम कौन बनेगा? इस फैसला बुधवार को हो जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार की शाम 7 बजे होगी, जिसमें विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। फिर यही नेता दिल्ली की कमान संभालेंगे।

पहले खबर आई थी कि बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे के आसपास होगी, लेकिन अचानक से समय में बदलाव कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अब शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। शाम 6 बजे से विधायकों का आना शुरू होगा। इस मीटिंग में विधायक दल का नेता यानी मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

विज्ञापन

जानें बैठक का क्यों बदला समय?

दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक की टाइमिंग में बदलाव की वजह आरएसएस के नए दफ्तर का उद्घाटन है। बताया जा रहा है कि संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन कल दोपहर 3 बजे होगा, जिसमें बीजेपी के कई नेता शामिल होंगे। ऐसे में विधायक दल की बैठक शाम 7 बजे आयोजित होगी।

शपथ ग्रहण समारोह की चल रही है तैयारी

दिल्ली के रामलीला मैदान में नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है। दिल्ली की कमान किसे मिलेगी? इसे लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे।

विज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने एलजी से की मुलाकात

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और महासचिव विनोद तावड़े ने मंगलवार को एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की। बीजेपी ने तरुण चुघ और विनोद तावड़े को शपथ ग्रहण समारोह का प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ