कौन बनेगा दिल्ली का CM? विधायक दल की बैठक में कल नाम पर लगेगी मुहर

BJP Delhi Legislative Party Meeting : दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे लेकर दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार होगी। इस मीटिंग में सीएम के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी।

PM Modi, Amit Shah, JP Nadda BJP

BJP Delhi Legislative Party Meeting : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 8 दिन हो गए हैं, लेकिन अभीतक ये तय नहीं हुआ कि भारतीय जनता पार्टी की ओर कौन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा? इस बीच सूत्रों से खबर आई है कि विधायक दलों की बैठक में सोमवार को सीएम के नाम पर मुहर लगेगी।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। ये मीटिंग 17 फरवरी यानी सोमवार को दोपहर 3 बजे के आसपास होगी। दिल्ली चुनाव में जीते बीजेपी विधायक इस बैठक में विधायक दल के नेता को चुनेंगे। इसे लेकर पर्यवेक्षकों की लिस्ट रविवार शाम तक आ जाएगी।

BJP विधायक दल की बैठक में चुने जाएंगे सीएम

विधायक दल की बैठक में जो नेता चुने जाएंगे, उन्हें ही दिल्ली की कमान सौंपी जाएगी। यानी विधायक दल के नेता ही दिल्ली के सीएम बनेंगे। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह बहुत बड़ा और भव्य नहीं होगा।

कल तय हो जाएगा कि कौन बनेगा दिल्ली का सीएम

दिल्ली सीएम की रेस में परवेश वर्मा का सामने आगे चल रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विधायक दल की बैठक में परवेश वर्मा चुने जाएंगे या कोई दूसरा चौंकाने वाला नाम सामने आएगा। ये सब सोमवार को तय हो जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ