Delhi BJP Legislature Party Meeting Postponed : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड जीत मिली, लेकिन चुनाव नतीजे आने के 8 दिन बाद भी सरकार का गठन नहीं हो पाया। दिल्ली का सीएम कौन होगा? इसे लेकर बीजेपी विधायक दल की बैठक टल गई। अब ये बैठक 17 नहीं, बल्कि 19 फरवरी को होगी। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की नई तारीख सामने आ गई है।
सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार यानी 19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। जो विधायक दल के नेता बनेंगे, उन्हीं को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, अभी तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि किसे दिल्ली की कमान मिलेगी?
यह भी पढ़ें : मोहल्ला क्लीनिक की जांच, बदलेगा नाम; क्या-क्या करेगी दिल्ली की नई BJP सरकार?
जानें कब और कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह?
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक के एक दिन बाद ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार यानी 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम साधारण रहेगा। यह समारोह ज्यादा भव्य या बड़ा नहीं होगा।
पहले 17 फरवरी को होनी थी BJP विधायक दल की बैठक
आपको बता दें कि पहले सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे से होगी। इसे लेकर पर्यवेक्षकों की लिस्ट आज आ जाएगी। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 18 फरवरी आई थी। हालांकि, बाद में दोनों ही कार्यक्रम टल गए।
19 फरवरी को तय होगा कि कौन बनेगा CM
दिल्ली सीएम की रेस में परवेश वर्मा के नाम पर चर्चा चल रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विधायक दल की बैठक में परवेश वर्मा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे या कोई दूसरा चौंकाने वाला नाम सामने आएगा। अब ये 19 फरवरी को तय होगा। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था और 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम आए थे।
यह भी पढ़ें : Delhi Politics: दिल्ली में BJP नहीं बनाएगी डिप्टी CM, सरकार के गठन को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines