दिल्ली में बारिश होने पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। जलभराव के कारण कई हादसे भी चुके हैं। एक IAS कोचिंग सेंटर में बारिश का पानी भरने से हुआ हादसा आज तक भी लोग भूले नहीं है। इसलिए दिल्ली में भाजपा की नई सरकार ने बारिश में दिल्ली की सड़कों पर जलभराव की समस्या का समाधान करने का बीड़ा उठाया है। राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिंटो ब्रिज, WHO बिल्डिंग, ITO का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें:Watch: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के डांस वीडियो, सगाई समारोह में पत्नियों संग थिरके
नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ PWD मंत्री प्रवेश वर्मा मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री और PWD मंत्री ने बताया कि पिछले साल दिल्ली में जलभराव के चलते 10 से ज्यादा मौत हुई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने जलभराव की समस्या का समाधान करने का फैसला किया है। नालों की डिसिल्टिंग के लिए कार्ययोजना बनाई है। जलभराव वाले क्षेत्रों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति होगी। नालों की मैपिंग भी करवाई जाएगी। जलभराव वाली जगहों पर 24 घंटे पंप की उपलब्धता बनी रहेगी।
निकासी के लिए पाइपलाइन बिछवाईं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मानसून के आगमन को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए मिंटो ब्रिज अंडरपास का निरीक्षण किया। भारी बारिश के दौरान इस अंडरपास में पानी भर जाता है, लेकिन अब जलनिकासी के लिए यहां स्वचालित पंप लगाए गए हैं और 2.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। कर्मचारी भी हर समय ड्यूटी पर रहेंगे। दिल्ली के सभी जलभराव के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली गई है और सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:61 साल के पूर्व BJP अध्यक्ष की होने वाली दुल्हन कौन? जिनका भाजपा से खास नाता
मुख्यमंत्री गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तरीके से हर कदम उठाएगी कि इस साल मानसून के सीजन में जलभराव न हो। आगे भी बारिश के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
18 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
19 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
21 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
21 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
21 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
23 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines