दिल्ली में आंधी और बारिश ने ली 4 लोगों की जान, जानें कब और कहां हुआ हादसा
दक्षिणी दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान पर पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबकर 4 लोगों की मौत हो गई।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ हुई। राजधानी के कई इलाकों में कुछ घंटों की बारिश से पानी भर गया। वहीं, इस आंधी और बारिश की वजह से दक्षिणी दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान पर पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से मकान का एक कमरा ढह गया। जिसके नीचे दबकर 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग मलबे में भी दबे हुए हैं।
#WATCH दिल्ली: आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में तेज़ आंधी और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई। वीडियो लाजपत नगर इलाके से है। pic.twitter.com/dJY0ht2Dat
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
ये हादसा जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में हुआ है। गांव में तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़ खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया, जिसकी वजह से कमरा ढह गया। हादसे के वक्त इस कमरे में एक दंपती अपने 3 बच्चों के साथ सो रहा था। इस हादसे में पूरा परिवार दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को अग्निशामक दल की मदद से मलबे से निकाला। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर आरटीआर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान ज्योति (26) और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है, ज्योति का पति अजय हादसे में घायल हो गया है। इसके अलावा, उत्तर दिल्ली जिले के सब्जी मंडी में स्थित एक मकान में बिजली गिरने से आग लग गई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में रातभर बारिश के बाद येलो अलर्ट, चलीं तेज हवाएं, आगे कैसा रहेगा मौसम? IMD का अपडेट
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: