ये हैं दिल्ली के सबसे सस्ते कपड़ों की मार्केट, जहां 200 रुपये से मिलना शुरू हो जाते हैं गर्मी के कपड़े! देखें लिस्ट

Delhi Cheapest Clothes Market: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि दिल्ली में गर्मियों की सबसे अच्छी शॉपिंग कहां हो सकती है, जिसमें ज्यादा खर्चा भी न हो और सामान में ज्यादा खरीद सकें. आइए जानते हैं 4 मशहूर मार्केट के बारे में.

Delhi Cheapest Clothes Market

दिल्ली की बेस्ट समर मार्केट. (Image: AI)

Delhi Summer Shopping Best Markets: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग नए कपड़े, फुटवियर, होम डेकोर और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान खरीदने के लिए बाजारों की तरफ निकल पड़ते हैं. लेकिन शॉपिंग के दौरान सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि आखिर ऐसी जगह कहां मिले, जहां एक ही स्थान पर ट्रेंडी डिजाइन, अच्छी क्वालिटी और बजट में फिट होने वाला सामान आसानी से मिल जाए. खासकर फैमिली शॉपिंग करने वालों के लिए यह तलाश और भी जरूरी हो जाती है, क्योंकि हर कोई कम कीमत में बेहतर विकल्प चाहता है. आइए आपको बताते हैं दिल्ली की 4 सबसे सस्ती और अच्छी मार्केट के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

सरोजिनी नगर बाजार

दिल्ली में बजट शॉपिंग के मामले में सरोजिनी नगर सबसे आगे है. यह बाजार खास तौर पर अपने एक्सपोर्ट-सरप्लस सामान और इंटरनेशनल ब्रांड्स के फैक्ट्री रिजेक्ट्स के कलेक्शन के लिए मशहूर है, जहां हर रोज लाखों खरीदारी करने आते हैं. ब्रांडेड कपड़े, जिनकी कीमत मॉल में ₹800-1000 होती है, यहां सिर्फ ₹200-350 में खरीदे जा सकते हैं. आपको यहां टी-शर्ट, शर्ट, जींस आदि 200 रुपये से मिलने शुरू हो जाते हैं. आपको यहां ब्रांडेड टी-शर्ट, जींस, सर्दियों के कपड़े, गर्मियों के कपड़े, एक्सेसरीज, हैंडबैग, घर सजाने का सामान आदि सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी.

जनपथ मार्केट

दिल्ली की जनपथ मार्केट कनॉट प्लेस में स्थित है, जहां आप हर स्टाइल के कपड़े, हाथ से बने आइटम, और कॉस्ट्यूम ज्वेलरी आदि अच्छी कीमतों में खरीद सकते हैं. यह मार्केट उन फैशन के शौकीनों को आकर्षित करती है जो ऐसे अनोखे कपड़े ढूंढ रहे होते हैं जो आमतौर पर आम रिटेल स्टोर में नहीं मिलते. आपको यहां ट्रेंडी कपड़े, कॉस्ट्यूम ज्वेलरी, किताबें, हस्तशिल्प (Handicraft), एक्सेसरीज आदि अच्छे दाम में मिल जाएंगी, लेकिन जरूरी है कि आप यहां भाव-ताल भी करें.

विज्ञापन

चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे बड़ा थोक बाजारों में से एक है. पुरानी दिल्ली की गलियों में फैला यह बाजार कई अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ है, जैसे नई सड़क पर किताबें मिलती हैं, दरीबा कलां में गहने, चावड़ी बाजार इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए मशहूर है, और मोती बाजार शादी के कपड़ों के लिए सही जगह है. आपको यहां खानपान से भी कई तरह के मिल जाएंगे, लेकिन कपड़ों और घर के सामान के लिए यहां आपको कई यूनिक आइटम्स मिल जाएंगे. मुख्य रूप से ये मार्केट किताबें, शादी के लहंगे, साड़ियां, गाउन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गहने आदि मिल जाएंगे.

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली का लाजपत नगर किफायती दामों पर बेहतरीन शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है. इस बाजार में, बड़े-बड़े शोरूम में मिलने वाली चीजों जैसी ही चीजें छोटी-छोटी दुकानों पर भी मिल जाती हैं और साथ ही, यहां दाम भी शोरूम से बहुत कम होता है. अपनी नई-नई वैरायटी और क्वालिटी के लिए मशहूर लाजपत नगर से शॉपिंग करने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं, खासतौर पर लेडिज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ