तरबूज काटते ही अंदर से झाग निकलने का क्या है मतलब? छोटी गलती बिगाड़ सकती है सेहत
सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसमें तरबूज काटते ही उसमें से झाग निकलने लगता है. आइए जानते हैं ऐसे तरबूज को खा सकते हैं या नहीं?

तरबूज काटते वक्त आपने अक्सर पानी निकलते देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ मामलों में तरबूज काटते वक्त उसमें से झाग भी निकलने लगता है? आइए जानते हैं कब बनती है ऐसी स्थिति और इसे खाने से क्या होगा?
गर्मियों में तरबूज खरीदते समय रहें सतर्क
2 / 8गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है. लेकिन गलत तरीके से रखा या खराब तरबूज आपकी सेहत बिगाड़ सकता है, इसलिए खरीदते समय सावधानी जरूरी है.
यहां से आते हैं बैक्टीरिया
3 / 8तरबूज जमीन पर उगता है, इसलिए उसकी बाहरी सतह पर मिट्टी, धूल और बैक्टीरिया लग सकते हैं. अगर सफाई सही न हो, तो कुछ कीटाणु अंदर तक पहुंचकर फल को खराब कर सकते हैं, जिसे खाना सीधे तौर पर पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है.
धूप में घंटों रखा तरबूज बन सकता है नुकसानदायक
4 / 8सड़क किनारे कई बार तरबूज लंबे समय तक तेज धूप में रखा रहता है, लगातार गर्मी पड़ने से फल का अंदरूनी तापमान बढ़ जाता है, जिससे उसकी गुणवत्ता तेजी से खराब होने लगती है.
ज्यादा गर्मी से शुरू हो सकता है किण्वन
5 / 8तरबूज में पानी और प्राकृतिक मिठास ज्यादा होती है, गर्म तापमान में अंदर मौजूद प्राकृतिक यीस्ट सक्रिय हो सकता है, जिससे किण्वन शुरू हो जाता है और गैस बनने लगती है.
काटते ही झाग निकले तो बिल्कुल न खाएं
6 / 8अगर तरबूज काटते समय झाग निकले, तेज बदबू आए या अंदर से फटने जैसी स्थिति बने, तो यह खराब होने का संकेत है. ऐसे फल को तुरंत फेंक देना चाहिए.
स्वाद बदले तो समझ जाएं फल खराब है
7 / 8अगर तरबूज का स्वाद खट्टा, अजीब या शराब जैसा लगे, तो उसे तुरंत खाना बंद कर दें और फेंक दे. ऐसा फल पेट दर्द, दस्त, उल्टी और फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानी दे सकता है.
अच्छे तरबूज की पहचान ऐसे करें
8 / 8तरबूज खरीदते वक्त हमेशा देखें कि वह कहीं से सड़ा या फटा हुआ तो नहीं है. कोशिश करें कि फल वहीं से ले, जहां छाया हो यानी ठंडक हो, क्योंकि अक्सर ज्यादा गर्मी के कारण तरबूज की गुणवत्ता खराब होने लगती है. अगर इसके बाद भी तरबूज काटते वक्त कुछ अजीब चीज दिखे, या अजीब बदबू आए, तो तुरंत उसे फेंक दे. (Image: Pexels)



















