मॉनसून से पहले ही घूम डालें ये बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन, खूबसूरत नजारे देख वापस आने का नहीं करेगा मन

Best Place For Summer Trips: गर्मी का दौर जारी है और कुछ ही महीनों के बाद बारिश का सीजन में शुरू हो जाएगा. ऐसे में लोगों का मन रहता है कि गर्मियों में परिवार, दोस्ते या आकेले ऐसी जगहों का ट्रिप प्लान करें, जहां नजारे बहुत शानदार हो, मौसम दिल को सुकून दे और वहां बिताया गया हर एक पल जिंदगी भर याद रहे. आइए जानते हैं ऐसी हीं कुछ जगहों के बारे में.

Pre Monsoon Travel India

बारिश से पहले कहां-कहां घूम सकते हैं. (Image: News24)

Best Hill Stations Before Monsoon: बारिश आने से ठीक पहले का समय घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम ना ज्यादा गर्म होता है और ना ही भारी बारिश की परेशानी होती है. पहाड़ों में इस समय हल्की ठंडी हवा, साफ आसमान और शानदार नजारे देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि ट्रैवल लवर्स इस सीजन को ‘प्री-मानसून ट्रिप’ के लिए परफेक्ट मानते हैं, जहां आप आराम और एडवेंचर दोनों का मजा ले सकते हैं. आइए हम आपको ऐसी ही 4 जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला

Shimla मानसून से पहले घूमने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है. यहां का मौसम इस समय बेहद सुहावना रहता है और यहां मॉल रोड, रिज और कुफरी जैसे आसपास के स्पॉट्स घूमने में अलग ही मजा आता है. यहां के हरियाली से भरे पहाड़ और ठंडी हवाएं आपको शहर की गर्मी और तनाव से तुरंत राहत दिलाएगी. यहां आप परिवार, दोस्त या अकेले भी आ सकते हैं.

ऊटी

Ooty को क्वीन ऑफ हिल्स’ कहा जाता है और यह नाम इसे पूरी तरह सूट करता है. मानसून शुरू होने से पहले यहां का मौसम बेहद फ्रेश और ठंडा रहता है. चाय के बागान, खूबसूरत झीलें और शांत वातावरण इसे कपल्स और फैमिली दोनों के लिए एक परफेक्ट हॉलिडे स्पॉट बनाते हैं.

विज्ञापन

दार्जिलिंग

Darjeeling अपने शानदार व्यू और ठंडी हवा के लिए जाना जाता है. यहां से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों का नजारा देखना एक अलग ही अनुभव होता है. टॉय ट्रेन की सवारी, चाय के बागानों में घूमना वहां बैठना कर वातावरण की खूबसूरती में सुकून का एक अलग ही एहसास होता है. शांत माहौल इसे मानसून से पहले घूमने के लिए एक यादगार जगह बनाते हैं.

मसूरी

Mussoorie हमेशा से ही ट्रैवलर्स की पसंदीदा जगह रही है. यहां का सुहावना मौसम, केम्प्टी फॉल्स, गन हिल और मॉल रोड जैसे आकर्षण हर किसी को पसंद आते हैं. मानसून से पहले यहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है क्योंकि उस समय भीड़ कम और मौसम ज्यादा फ्रेश होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ