Ballimaran Assembly Seat Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान हुए। आज विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। बल्ली मारान विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है।
बल्लीमारान एक ऐसी विधानसभा सीट है, जो कई मायनों में अन्य से अलग है। इस विधानसभा सीट पर पांच बार कांग्रेस का और दो बार AAP का कब्जा रहा है, इस बार क्या आप हैट्रिक लगा पाएगी या कांग्रेस की होगी वापसी? क्या भाजपा इस सीट पर चुनाव जीत पाएगी? वोटों कि गिनती शुरू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि उर्दू-फारसी के बड़े शायर मिर्जा गालिब इसी विधानसभा के रहने वाले थे।
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर पांच बार कांग्रेस नेता हारुन यूसुफ चुनाव जीत चुके हैं और वह शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे। साल 2015 और साल 2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर इमरान हुसैन ने दोनों बार जीत हासिल की है और आप सरकार के कैबिनेट मंत्री बने।
यहां देखें नतीजे
| पार्टी का नाम |
प्रत्याशी का नाम |
वोटों की संख्या |
जीत/हार |
| भाजपा |
कमल बागड़ी |
27181 |
हार |
| कांग्रेस |
हारुन यूसुफ |
13059 |
हार |
| आप |
इमरान हुसैन |
57004 |
जीत |
कौन-कौन है मैदान में?
पांच बार इस सीट से विधायक और शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे हारुन यूसुफ पर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया और चुनावी मैदान में उतारा है। वह दिल्ली कांगेस के बड़े नेता हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार फिर दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन को टिकट दिया है। बात अगर भाजपा की करें तो भाजपा इस सीट पर कभी भी खाता नहीं खोल पायी है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पार्षद कमल बागड़ी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।