Delhi Babarpur Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बाबरपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ आप के गोपाल राय से 18994 चुनाव हार गए हैं।
70 सीटों पर हुए चुनाव में इस बार 2020 तुलना में 2 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में 60.42 प्रतिशत वोटिंग हुई। दिल्ली की हाॅट सीटों में शामिल बाबरपुर सीट पर कांटे का मुकाबला हुआ। बाबरपुर आप की सुरक्षित सीट है, क्योंकि यहां से गोपाल राय लगातार 2 बार चुनाव जीत चुके थे। वे तीसरी बार इस सीट से चुनाव लडे़ हैं। आम आदमी पार्टी के लिए यह सीट नाक की लड़ाई बन गई थी। आप ने यहां से गोपाल राय को प्रत्याशी बनाया जोकि आप दिल्ली के संयोजक है। वहीं कांग्रेस ने मोहम्मद इशराक अहमद पर बीजेपी ने अनिल वशिष्ठ पर दांव खेला।
गोपाल राय- आम आदमी पार्टी
गोपाल राय आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से है। वे फिलहाल आप दिल्ली के संयोजक और 2 बार से दिल्ली सरकार में मंत्री हैं। 10 मई 1975 को यूपी के मऊ में जन्मे गोपाल राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही ली। लखनऊ विवि से पढ़ाई के दौरान ही वह राजनीति में सक्रिय हो गए। गोपाल राय को जनवरी 1999 में गोली मारी गई थी। वह इस हमले में बच तो गए लेकिन गोली उनके रीढ़ की हड्डी में फंस गई। दिलचस्प बात यह है कि उनकी यह गोली मिनिस्टर रहते निकाली गई। अपोलो हाॅस्पिटल में न्यूरो सर्जन की टीम ने सर्जरी कर गोली निकाली।
मोहम्मद इशराक अहमद कौन- कांग्रेस
मोहम्मद इशराक अहमद को कांग्रेस ने इस बार बाबरपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। 2015 में इशराक अहमद आप के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। वे इस बार चुनाव से पहले पाला बदलकर कांग्रेस में शामिल हो गए।
अनिल वशिष्ठ- बीजेपी
बीजेपी ने इस बार अनिल वशिष्ठ को बाबरपुर से प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी इस पर 5 बार जीत दर्ज चुकी है। इसलिए मुस्लिम वोटर्स के प्रभाव वाली इस सीट पर बीजेपी ने वशिष्ठ पर भरोसा जताया है। वशिष्ठ 2022 में बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस में रहते हुए निगम के चेयरमैन थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines