आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा को दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला गया है। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि आप विधायक ने बहस के दौरान सदन में गलत शब्दों का प्रयोग किया है। जिसके बाद उन्हें मार्शल के जरिए विधानसभा से बाहर निकाला गया है। स्पीकर का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आप विधायक ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है।
पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी
दिल्ली विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर और महादेव को लेकर सोमवार को बहस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने पूरे ऑपरेशन पर ही सवाल खड़ें कर दिए। इस बीच आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने संजीव झा को मार्शल द्वारा सदर से आउट कराया। जिस पर आप के अन्य विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा काटा। आप विधायकों ने स्पीकर द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल खड़ें कर दिए। उनका कहना है कि स्पीकर ने आप विधायक पर गलत कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें: ‘कपड़े फाड़े, चेन झपटी और भाग गया’, लोकसभा की महिला सांसद ने सुनाई आपबीती
मंत्री कपिल मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना
दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बाद मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने संबोधन के दौरान आप विधायकों पर निशाना साध। उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर सेना के शौर्य पर चर्चा को रोकने की कोशिश कर रहा है। जब कोई आतंकवाद मरता है तो केजरीवाल के चाटूकार रोना शुरू कर दते हैं। भाजपा विधायक तरविंदर मारवाह ने कहा कि पहलगाम हमले की पूरी दुनिया निंदा की थी, लेकिन विपक्ष इस पर भी सवाल कर रहा है। आखिर विपक्ष चाहता क्या है?
ये भी पढ़ें: स्कूल बचाने के लिए AAP का “विशाल प्रदर्शन”, संजय सिंह बोले- शिक्षा के खिलाफ एक भी साजिश नहीं चलने देंगे
केजरीवाल ने मांगे थे सबूत
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि केजरीवाल ने पहले सेना की कार्रवाई के सबूत मांगे थे, आज भी आप नेता उसी मोड में हैं। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति उनके मन में कोई सहानुभूति नहीं है। भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि जब भारतीय सेना पाकिस्तान में कई जगहों पर बमबारी कर रही थी, तब पाकिस्तान ने इसे रोकने की मांग की थी और विपक्ष इस पर भी सवाल कर रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया की शिक्षा व्यवस्था और भारत’ वीडियो सीरीज शुरू, मनीष सिसोदिया ने बताया कैसे एजुकेशन में आगे हैं जापान-चीन
आप विधायक ने रखा अपना पक्ष
आप विधायक संजीव झा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सोमवार को विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही थी। इस बीच मैंने एक सवाल किया कि जब हमारी सेना पाकिस्तान के ऊपर हमला कर रही थी तो बढ़त होने के बाद भी सीजफायर क्यों किया गया? साथ ही सीजफायर की घोषणा पहले अमेरिका क्यों की। संजीव झा का कहना है कि इस सवाल के बाद ही मुझे सदन से बाहर निकाल दिया गया। आज आपने मुझे तो बाहर निकाल दिया लेकिन देश की 140 करोड़ की जनता और उनके सवालों को कैसे बाहर निकालोगे?
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
12 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
18 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
19 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines