Delhi Assembly Session Extended : दिल्ली विधानसभा सत्र में दूसरे दिन भी हंगामेदार रहा। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में जमकर बवाल काटा, जिस पर आप के 21 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अब विधानसभा सत्र 27 मार्च नहीं, बल्कि 1 मार्च तक चलेगा। आइए जानते हैं कि क्यों सस्पेंड किए गए आप विधायक?
पहले दिल्ली का विधानसभा सत्र 27 फरवरी तक चलना था, लेकिन अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है। दिल्ली विधानसभा का सत्र दो दिन बढ़ाकर 1 मार्च तक कर दिया गया। यानी अब 28 फरवरी और एक मार्च को भी विधानसभा सत्र चलेगा।
यह भी पढ़ें : वो 14 CAG Reports कौन सीं, जो Delhi विधानसभा में होंगी पेश, AAP सरकार की खुलेगी पोल
LG के अभिभाषण के दौरान आप विधायकों का हंगामा
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन में CAG की रिपोर्ट पेश होने से पहले एलजी वीके सक्सेना का अभिभाषण शुरू हुआ। इस दौरान आप के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप के विधायकों को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।
आप विधायकों के हंगामे से LG का अभिभाषण हुआ बाधित
इस दौरान आप की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर की जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी है। क्या बीजेपी सोचती है कि पीएम मोदी डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से महान हैं? इस दौरान आप के विधायकों ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नारे लगाए। आप विधायकों के हंगामे से एलजी का अभिभाषण बाधित हो रहा था।
स्पीकर ने आप के 21 विधायकों को किया निलंबित
हंगामा बढ़ता देख दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप के 21 विधायकों को अगले तीन दिनों के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया। इसे लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इन लोगों (आप) ने झूठ फैलाने का फैसला किया है। जब वे सत्ता में थे तो वे डॉ बीआर अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाते थे। यह उनका अपमान करने के समान है।
आतिशी ने क्या लगाए आरोप
वहीं, आतिशी ने आरोप लगाया कि जब आप विधायकों ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नारे लगाए तो उन्हें निलंबित कर दिया गया। लेकिन जब बीजेपी विधायकों ने पीएम मोदी के नारे लगाए तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसका मतलब है कि बीजेपी डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से नफरत करती है।
यह भी पढ़ें : Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में हर महीने 2500 रुपये चाहिए तो शर्तें और दस्तावेज क्या?
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
7 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
10 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
11 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
13 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
15 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines