Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में हर महीने 2500 रुपये चाहिए तो शर्तें और दस्तावेज क्या?

Mahila Samridhi Yojana: महिला समृद्धि योजना का मुख्य मकसद गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद देने का वादा कर रही है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।

Mahila Samridhi Yojana

Mahila Samridhi Yojana

विज्ञापन

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली BJP के संकल्प पत्र में महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के माध्यम से हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही थी, रेखा गुप्ता के सीएम बनते ही दिल्ली की महिलाओं के मन में इस योजना को लेकर कई तरह के सवाल हैं। जानते हैं उनके जवाब

पात्र कौन?

महिला समृद्धि योजना सभी महिलाओं के लिए नहीं है; केवल वे महिलाएं जो आर्थिक स्तर पर कमजोर हैं, वही इसका पात्र होंगी। भाजपा के संकल्प पत्र में इस बात का जिक्र था कि इस योजना के तहत केवल गरीब महिलाओं को ही फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

आयकर दाता न हों

महिला समृद्धि योजना की पात्र महिलाओं को जो शर्तें पूरी होंगी, उनमें सबसे मुख्य यह है कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाली महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं होंगी। एप्लीकेंट की फैमिली का कोई मेंबर इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।

वार्षिक आय 3 लाख से कम

महिला समृद्धि योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आकर दिल्ली में रह रहीं वे महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं होंगी, जो दिल्ली की वोटर नहीं हैं।

सरकारी कर्मचारी नहीं

आवेदिका या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जरूरतमंद लोगों को सहायता देना ही इस योजना का मकसद है।

विज्ञापन

योजना पर अपडेट क्या

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना जल्द लागू करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहली मीटिंग कर चुकी हैं। संबंधित अधिकारियों से योजना के नियम तय करने को कहा गया है। हालांकि सीएम ने आप सरकार पर खजाना खाली छोड़ने का आरोप लगाया है।

जरूरी दस्तावेज पर एक नजर

एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, दिल्ली के आवेदक के लिए रेसिडेंस प्रूफ, बैंक खाते की डिटेल, आय का प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाना जरूरी है। उम्मीद है कि 8 मार्च को पीएम मोदी पहली किस्त जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं को योजना की पहली किस्त मिल जाएगी। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को दोहराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ