अब 27 फरवरी नहीं 1 मार्च तक चलेगा दिल्ली विधानसभा सत्र, AAP के 21 विधायक क्यों हुए निलंबित?

Delhi Assembly Session Extended : दिल्ली का विधानसभा सत्र अब 1 मार्च तक चलेगा। स्पीकर ने मंगलवार को आप के 21 विधायकों को अगले तीन दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया। आइए जानते हैं कि क्यों निलंबित हुए आप विधायक?

Delhi Assembly Session

Delhi Assembly Session

विज्ञापन

Delhi Assembly Session Extended : दिल्ली विधानसभा सत्र में दूसरे दिन भी हंगामेदार रहा। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में जमकर बवाल काटा, जिस पर आप के 21 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अब विधानसभा सत्र 27 मार्च नहीं, बल्कि 1 मार्च तक चलेगा। आइए जानते हैं कि क्यों सस्पेंड किए गए आप विधायक?

पहले दिल्ली का विधानसभा सत्र 27 फरवरी तक चलना था, लेकिन अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है। दिल्ली विधानसभा का सत्र दो दिन बढ़ाकर 1 मार्च तक कर दिया गया। यानी अब 28 फरवरी और एक मार्च को भी विधानसभा सत्र चलेगा।

विज्ञापन

LG के अभिभाषण के दौरान आप विधायकों का हंगामा

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन में CAG की रिपोर्ट पेश होने से पहले एलजी वीके सक्सेना का अभिभाषण शुरू हुआ। इस दौरान आप के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप के विधायकों को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।

आप विधायकों के हंगामे से LG का अभिभाषण हुआ बाधित

इस दौरान आप की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर की जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी है। क्या बीजेपी सोचती है कि पीएम मोदी डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से महान हैं? इस दौरान आप के विधायकों ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नारे लगाए। आप विधायकों के हंगामे से एलजी का अभिभाषण बाधित हो रहा था।

विज्ञापन

स्पीकर ने आप के 21 विधायकों को किया निलंबित

हंगामा बढ़ता देख दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप के 21 विधायकों को अगले तीन दिनों के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया। इसे लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इन लोगों (आप) ने झूठ फैलाने का फैसला किया है। जब वे सत्ता में थे तो वे डॉ बीआर अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाते थे। यह उनका अपमान करने के समान है।

विज्ञापन

आतिशी ने क्या लगाए आरोप

वहीं, आतिशी ने आरोप लगाया कि जब आप विधायकों ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नारे लगाए तो उन्हें निलंबित कर दिया गया। लेकिन जब बीजेपी विधायकों ने पीएम मोदी के नारे लगाए तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसका मतलब है कि बीजेपी डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से नफरत करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ