---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

केजरीवाल-आतिशी की सीटों पर फाइनली कितनी वोटिंग, सामने आए सभी 11 इलाकों के आंकड़े

Vote Percentage in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आ गए हैं। पिछले 3 चुनाव की तुलना में इस बार कम वोटिंग हुई है। पिछले तीनों चुनाव में आम आदमी पार्टी जीती और सरकार बनाई। इस बार कौन जीतेगा, जानने के लिए बस 2 दिन का इंतजार कीजिए।

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Assembly Elections 2025 Vote Percentage: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर कल 5 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, इस बार पिछले 3 चुनाव के मुकाबले सबसे कम 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 66.25% नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुई। सबसे कम मतदान 56.16 प्रतिशत साउथ-ईस्ट दिल्ली में हुआ। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 65.63 फीसदी, 2015 के विधानसभा चुनाव में 67.12% और 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59% वोटिंग हुई थी। पिछले तीनों चुनाव में आम आदमी पार्टी जीती और सरकार बनाई। इस बार आज सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 60.44% वोटिंग हुई है। फाइनल आंकड़ा आते ही अपडेट कर दिया जाएगा।

Delhi Assembly Elections 2025 Vote Percentage

दिल्ली में मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड

---खबर नीचे जारी है---

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

5 फरवरी दिन बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोट आए। 12 में से 10 एग्जिट पोल इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बना रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी सरकार बनने का अनुमान 2 एग्जिट पोल ने लगाया है। आंकड़ों के मुताबिक, AAP इस बार दिल्ली में नुकसान उठा रही है। करीब 13 प्रतिशत वोटों का नुकसान पार्टी को हो रहा है। वहीं भाजपा और कांग्रेस को 5 प्रतिशत वोटों का फायदा हो रहा है।

एग्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा को 40 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को 25 से ज्यादा और कांग्रेस को मात्र एक सीट मिलने का अनुमान है। वहीं अगर इस बार भाजपा को बहुमत मिलता है तो पार्टी राजधानी दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करेगी। दिल्ली में भाजपा की पिछली सरकार साल 1993 में बनी थी और 5 साल में 3 CM बदले थे।

---खबर नीचे जारी है---

पहले मदनलाल खुराना, फिर साहिब सिंह वर्मा और फिर सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया गया था। मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Feb 06, 2025 07:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola