Delhi Elections: दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने थामा AAP का दामन

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आप ज्वाइन की है।

Delhi Assembly Elections 2025

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटका और टोपी पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ रही है। प्रियंका अग्रवाल का आम आदमी पार्टी के परिवार में स्वागत है। उनके आने से कस्तूरबा नगर विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, बीजेपी अभी तक दो सूचियों में 58 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 12 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी है। वहीं, कांग्रेस अब तक 48 सीटों का कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है, 22 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन

संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा

बीजेपी और आप के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने भी आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट करार दिया। इसके बाद आप ने भी उनके ऊपर निशाना साधा। आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने झुग्गियों को उजाड़ने का काम किया है। वोटिंग के दिन झुग्गीवाले बीजेपी को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने साल 2022-23 में 35 बार मुहिम चलाकर गरीबों के आशियाने तोड़ने का काम किया है। वोटर लिस्ट में भी बीजेपी गड़बड़ी कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ