BJP New Government: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने अपनी नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि नई सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों को रीब्रांड किया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर एक जांच समिति बनाई जाएगी कि कहीं फंड का दुरुपयोग तो नहीं हुआ? माना जा रहा है कि उसका नाम अर्बन आरोग्य मंदिर किया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे नए तरीके से बनाया जाएगा और फिर तमाम तरह की नियुक्तियां की जाएंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर जारी किए गए फंड में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।
नई सरकार जांच करवाएगी, ऐसा माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस बारे में रिपोर्ट तलब करेगा। रिपोर्ट को 15 दिनों के भीतर पेश करने के निर्देश दिए जाएंगे। बता दें कि मोहल्ला क्लीनिकों में दवाइयों की खरीदारी और रखरखाव में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नीति के तहत मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदला जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक को ‘आरोग्य आयुष्य मंदिर’ कहा जाएगा। दिल्ली की पहली कैबिनेट बैठक में ही बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:3 हजार करोड़ की दौलत छोड़ने का दावा! IITian बाबा के बाद महाकुंभ में ‘बिजनेस बाबा’ का वीडियो वायरल
वहीं, दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जा सकता है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ अधिक से अधिक मिले। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में 51 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएंगे। योजना का लाभ 70 साल से अधिक और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों को दिया जाएगा।
दिल्ली में बीजेपी को मिली है शानदार जीत
दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की एक जांच में सामने आया था कि 2023 में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था। निजी लैब्स की मदद से लगभग 65 हजार फर्जी रोगियों की जांच की गई थी। दो निजी प्रयोगशालाओं ने लगभग 22 लाख टेस्ट किए थे, जिनमें 65 हजार फर्जी मिले। मामले में दिल्ली के LG ने जांच के आदेश दिए थे। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 22 और भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
13 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines