Delhi Assembly Elections: दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महरौली से मौजूदा विधायक नरेश यादव ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। इससे पहले नरेश यादव का इस्तीफा देना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने इस्तीफे से पहले कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सत्ता में आई थी। अब पार्टी खुद ही भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। इसलिए वे पार्टी को छोड़ने का ऐलान करते हैं।
यह भी पढ़ें:UP के गाजीपुर में भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत
नरेश यादव ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ राजनीति करने के लिए आप ज्वाइन की थी। आज कहीं भी पार्टी में ईमानदारी नहीं दिख रही है। मैंने महरौली की जनता के लिए पिछले 10 साल में ईमानदारी के साथ कामकाज को तवज्जो दी है। महरौली की जनता को पता है कि वे कैसी राजनीति करते हैं? जनता उनके काम और व्यवहार को जानती है।
मैंने महरौली के लोगों के साथ चर्चा करने के बाद ही पार्टी को छोड़ा है। जनता ने मुझसे कहा कि आप अब भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। आपको यह पार्टी छोड़ देनी चाहिए। आप ने लोगों के साथ धोखा किया है। अब आपको ईमानदारी की राजनीति करने की जरूरत है।
बोले- आप में शामिल हुए भ्रष्टाचारी
नरेश यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता को भी पता लग चुका है कि आप अब भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। आप में केवल कुछ ही लोग बचे हैं, जो ईमानदारी की राजनीति कर रहे हैं। कुछ भ्रष्टाचारियों को आप ने शामिल कर लिया है। ईमानदार लोगों के साथ उनका प्यार और दोस्ती बरकरार रहेगी। महरौली की जनता ने मेरा 10 साल तक साथ दिया है, इसलिए मैं आभार प्रकट करता हूं। दिल्ली की जनता से निवेदन है कि आगे ईमानदारी की राजनीति जारी रखने के लिए मेरा साथ देते रहें। मुझ पर अपना प्यार बनाए रखें।
यह भी पढ़ें : Mahakumbh के तीसरे पवित्र स्नान से पहले रेलवे का झटका, कैंसल की 16 ट्रेनें, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
12 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
22 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
23 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines