---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

हरियाणा के CM नायब सैनी ने पिया यमुना का पानी; केजरीवाल का पलटवार, बोले- नदी में थूका

Delhi Assembly Elections 2025: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की सीएम आतिशी को जवाब दिया है। आतिशी के चैलेंज के बाद सैनी यमुना नदी के घाट पर पहुंचे और पूजा अर्चना की।

---विज्ञापन---

CM Nayab Singh Saini: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आप और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर हैं। दिल्ली की सीएम आतिशी के चैलेंज के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दाहिसरा गांव के पास यमुना नदी के घाट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यमुना का पानी पिया। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर नदी के जल का आचमन किया। यमुना नदी दिल्ली में दहिसरा गांव के समीप से प्रवेश करती है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद सैनी पर पलटवार किया है।

यमुना घाट के दौरे के दौरान सैनी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। सैनी ने कहा कि केजरीवाल साहब की झूठ बोलना पुरानी आदत है। पिछले 10 साल में काम करने के बजाय लोगों को झूठ बोलकर डरा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए नमूनों की रिपोर्ट भी दिखाई। सैनी ने दावा किया कि चार सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। यमुना नदी का पानी हरियाणा की सीमा पर जल मानकों पर खरा उतरा है। केजरीवाल ने झूठा बयान दिया है, इसके लिए उनको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

---विज्ञापन---

सीएम ने ट्वीट कर दिया था जवाब

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं ने हरियाणा बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह दिल्ली के पानी में जहर घोल रही है। अब यमुना का पानी पीकर सैनी ने दावा किया है कि नदी का पानी साफ है। इससे पहले बुधवार को इसी मसले पर एक ट्वीट दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डाला था। इसमें दावा किया था कि सीएम सैनी यमुना के पल्ला घाट जा रहे हैं। मेरा आग्रह है कि मीडिया के साथी और मैं भी साथ चलते हैं।

---विज्ञापन---

हम सबके सामने पानी में अमोनिया की मात्रा नापेंगे, जिससे पता लग जाएगा कि दिल्ली वालों के लिए जहरीला पानी भेजा जा रहा है। सैनी ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था कि पल्ला घाट पर आपका स्वागत है। पानी में तो जहर नहीं है, लेकिन आप लोगों के दिमाग में जरूर भरा है। कभी आप हरियाणा को पराली के धुएं के लिए कोसती हैं, कभी पानी की कमी के लिए।

---विज्ञापन---

वहीं, इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने भी पलटवार किया। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। मैंने कहा था कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए खतरा हो सकता है तो इन्होंने मुझ पर FIR करने की धमकी दी। इस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।

First published on: Jan 29, 2025 06:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola