Delhi Assembly Elections 2025 Date : राजनीतिक दलों को दिल्ली विधानसभा चुनाव का इंतजार है। इसे लेकर पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर ली है। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस और बीजेपी की ओर से प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव कब होंगे? इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी तक है। ऐसे में इससे पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को विधानसभा चुनाव कराना होगा। इसे लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को बैठक की। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग की मीटिंग में अगले साल फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में विधानसभा चुनाव कराने का फैसला लिया गया। 2025 के फरवरी में पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, अवध ओझा के खिलाफ लड़ेंगे ये नेता
चुनाव आयोग की हुई बैठक
विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस उपायुक्तों और अन्य नोडल अफसरों के साथ मीटिंग की। इस बैठक में वोटर लिस्ट और दिल्ली चुनाव से संबंधित तैयारी की समीक्षा की गई। एक दिन पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और बीजेपी पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : Video: अरविंद केजरीवाल ने खोली BJP की पोल! EC को दिखाया 3000 पन्नों का सबूत
आप कर रही नया प्रयोग
आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी नया प्रयोग कर रही है। चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले आप ने पहले 11 और उसके बाद 20 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 31 सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं। बीजेपी की तरह से आप ने भी कई विधायकों के टिकट काट दिए तो कुछ विधायकों की सीट बदल दी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
7 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
15 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
20 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines