'भाजपा ने उन्हें लायक नहीं समझा...', CM आतिशी का रमेश बिधूड़ी पर हमला, BJP को दी ये सलाह

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान जल्द होना है। बीजेपी ने शनिवार को अपने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। कालकाजी विधानसभा सीट पर सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा गया है।

Atishi

रमेश बिधूड़ी, दिल्ली की सीएम आतिशी।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 29 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। अब तक कांग्रेस 48 और आप सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। बीजेपी ने दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ दक्षिण दिल्ली से सांसद रहे रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। जिसके बाद आतिशी ने बिधूड़ी पर तंज कसा है। आतिशी ने कहा कि पूर्व सांसद को पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने टिकट नहीं दिया। बीजेपी उनको पहले ही अयोग्य ठहरा चुकी है।

बिधूड़ी 10 साल तक दक्षिण दिल्ली के एमपी रहे। लेकिन जब बीजेपी ने उनके काम का आकलन किया तो पाया कि वे टिकट देने के काबिल नहीं हैं। जब बीजेपी को ही उन पर भरोसा नहीं है तो कालकाजी विधानसभा इलाके के लोग उन पर कैसे विश्वास करेंगे? इससे पहले बिधूड़ी ने भी सीएम आतिशी पर हमला बोला था। बिधूड़ी ने कहा कि वे कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल करेंगे। भाजपा नेतृत्व का वे खुद पर भरोसा जताने के लिए आभार प्रकट करते हैं।

बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से ऊब चुकी है। कालकाजी विधानसभा इलाके का सीएम होने के बाद भी यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इलाके में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को कैंडिडेट बनाया है।

पिछले चुनाव में जीती थीं 62 सीटें

पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम, बिजवासन से कैलाश गहलोत, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, मालवीय नगर से दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली पर दांव खेला है। वहीं, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, आरके पुरम से अनिल शर्मा, जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह, छतरपुर से करतार सिंह तंवर और महरौली से गजेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 62 सीटें जीती थीं। कालकाजी सीट से आतिशी ने भाजपा के धर्मबीर को 9 हजार वोटों से हराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ