Delhi Elections Learning for AAP in Punjab: दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का सफाया किया था और वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में भाजपा से हारकर सिमट गई। अब राजनीतिक विशेषज्ञ आम आदमी पार्टी के अस्तित्व पर संकट भी बता रहे हैं, लेकिन दिल्ली में पार्टी ने क्या गलतियां कीं और चुनाव में करारी शिकस्त से वह पंजाब में क्या सबक लेगी, यह अब उसके लिए बड़ा सवाल है। अगर वह आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में हारती है तो पार्टी के लिए जरूर अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा। हालांकि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 42 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर हासिल करके यह दिखाया है कि अब भी वह यहां पर मजबूत है और प्रमुख विपक्ष है, लेकिन पंजाब में पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
पहला सबक
जिस तरह से अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बिजली पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे तक सिमटे रहे, पंजाब में पार्टी को उससे आगे जाना होगा। लोगों को यह सब तो चाहिए ही, लेकिन पंजाब में किसानों समेत और भी कई बड़े मुद्दे हैं जिन्हें पार्टी को आगे आकर हल करना होगा। पार्टी को नीतिगत फैसले लेने होंगे, जो राज्य में उसकी पकड़ मजबूत कर सकें।
दूसरा सबक
जिस तरह से पार्टी ने दिल्ली में भाजपा से बड़ी हिंदूवादी इमेज बनाने की कोशिश की, वैसी कोशिश पंजाब में सिर्फ पंजाबी परस्त होने की इमेज बनाने की नहीं होनी चाहिए। पंजाब के लोग कांग्रेस का विकल्प देखकर आम आदमी पार्टी को चुनते हैं और उसे साबित करना होगा कि वह कांग्रेस का विकल्प है। इसके लिए उसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी से आगे जाकर पंजाब के बड़े मुद्दे हल करने होंगे।
यह भी पढ़ें:कोलकाता के बाद अब चेन्नई एयरपोर्ट पर भी खुली सस्ती कैंटीन, सांसद राघव चड्ढा ने सदन में उठाया था मुद्दा
तीसरा सबक
पार्टी को पंजाब में सिर्फ किसानों के लिए हमदर्द नहीं दिखना है, बल्कि उनके लिए ठोस कदम उठाने होंगे। एमएसपी समेत उनके अन्य मुद्दे हल करने के लिए साथ आना होगा, सिर्फ समर्थन देने से काम नहीं चलेगा। किसानों ने पंजाब में भगवंत मान सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किए थे और उनसे किसानों के हित में नीतियां बनाने की मांग की थी।
चौथा सबक
जिस तरह दिल्ली में यमुना की सफाई और पानी का मुद्दा अहम है, उसी तरह पंजाब में भी जल संकट और भूजल के जहरीले होने से निपटना होगा। वहां जिस तरह से धान की खेती के कारण भूजल संकट की स्थिति बन रही है, उससे निपटना होगा। किसान वैकल्पिक खेती अपनाएं, इसके लिए राज्य सरकार को नीतियां बनानी होंगी।
चूंकि लोगों ने कांग्रेस के विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की सरकार वहां बनाई है, लेकिन केवल राजनीतिक विकल्प बनकर नहीं रहना होगा। क्योंकि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में खासकर यहां के किसानों के लिए पार्टी ने कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। वह बस जाट रिजर्वेशन का मुद्दा उठाकर शांत रही, जबकि भाजपा ने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में खास फोकस किया और उसे सफलता भी मिली।
यह भी पढ़ें:पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार बर्खास्त
पांचवां सबक
लोग अब केवल राजनीति का विकल्प नहीं, बल्कि विकल्प की राजनीति खोज रहे हैं। पंजाब में पार्टी को साबित करना होगा कि वह केवल राजनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि वहां के बेसिक मुद्दों को हल करके नई राजनीति दे सकती है। इसके लिए पार्टी को लोगों के मूलभूत मुद्दों जैसे बेरोजगारी को हल करना होगा। इसके लिए आप सरकार को बड़ी नीति बनानी होगी। हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किए भारतीय अप्रवासियों का मुद्दा सामने आया, जो राज्य में बेरोजगारी के संकट को दिखाता है। इस मुद्दे को सरकार को हल करना होगा और इसका ठोस समाधान खोजना होगा।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines