Delhi Assembly Elections Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में ही बीजेपी को बहुमत मिल गया था। बीजेपी कई सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। उसे 47 और आप को 23 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। नई दिल्ली सीट से आप के अरविंद केजरीवाल की हार हुई है। कालकाजी सीट से आतिशी जीत गई हैं। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार आई है। आइए जानते हैं दिल्ली में बीजेपी की जीत के बडे़ कारण।
बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट
दिल्ली में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट काम कर गया है। पार्टी ने यूपी और बिहार के वोटर्स को साधने के लिए विशेष रणनीति के तहत यूपी और बिहार के 100 से अधिक सांसदों और विधायकों को 30 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। यहां पर हर एक पूर्वांचली वोटर्स के घर-घर जाकर आप सरकार की विफलता के बारे में बताया गया। बीजेपी के माइक्रो मैनेजमेंट के कारण ही पार्टी को 27 साल बाद बड़ी जीत मिली है।
10 साल की एंटी इंन्कमबेंसी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ 10 साल की एंटी इनकमबेंसी थी। पार्टी के आला नेता भ्रष्टाचार के आरोप मे जेल में थे। इसके अलावा अधिकांश विधायकों के खिलाफ आम जनता के मन में गुस्सा था। कई विधायक ऐसे थे, जो अपने क्षेत्र की जनता के बीच नहीं जाते थे। गंदा पानी, टूटी सड़कें जैसे मुद्दे आप के खिलाफ काम कर गए।
दिल्ली शराब नीति
दिल्ली में आप सरकार की नई शराब नीति भी पार्टी की हार का बड़ा कारण बनी। बीजेपी ने दिल्ली शराब नीति में घोटाले को बड़ा मुद्दा बनाया। पार्टी ने बताया कि कैसे भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हुई पार्टी की लीडरशिप जेल पहुंच गई। मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह जैसे बड़े नेता शराब नीति के कारण जेल में रहे। चुनाव में बीजेपी ने प्रचार के दौरान इसका बार-बार जिक्र किया।
बीजेपी की आक्रामक प्रचार अभियान
बीजेपी किसी भी चुनाव को जी जान से लड़ती है। चाहे वह निकाय चुनाव हो या विधानसभा चुनाव। दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी 70 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सांसदों और विधायकों को सौंपी थी। इसके अलावा यूपी, राजस्थान, एमपी, असम, उत्तराखंड, हरियाणा के सीएम भी प्रचार के लिए मैदान में उतरे। केंद्रीय लीडरशिप से पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह ने एक दर्जन से अधिक सभाएं कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया। इसका फायदा भी पार्टी को मिला।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
1 hr agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
7 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
7 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
7 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
7 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines