आप का चलेगा 'सिक्का' या खिलेगा 'कमल', दोनों पार्टियों में चल रहा शह और मात का 'खेल'

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली के अपने उन पूर्व सांसदों को उतारने पर विचार कर रही है जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया था।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (43)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025: फरवरी 2025 या उससे पहले दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनाव हो सकते हैं। इसे लेकर राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीते कुछ समय में आप ने बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया है। वहीं, कांग्रेस दिल्ली की 70 विधानसभा में पैदल मार्च कर रही है।

इस बार आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने पंजाब और दिल्ली के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ये आंकलन किया है कि ‘आप’ के साथ जाने पर उनके वोट बैंक को कोई ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। वहीं, बीजेपी पार्टी इस बार अपने दिग्गज नेताओं और ऐसे पूर्व सांसदों जिन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दी गई थी को आगामी विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी कर रही है।

Advertisment

विधानसभा चुनाव से पहले आप ने BJP को दिए ये झटके

विधानसभा चुनाव से पहले आप ने BJP को कई तगड़े झटके दिए हैं। बीजेपी नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू शुक्रवार को ही आप में शामिल हुए हैं। उनके तिमारपुर से चुनाव लड़ने की संभावना है। बता दें बिट्टू कांग्रेस की टिकट पर तिमारपुर से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। इससे पहले बीजेपी नेता प्रवेश रतन आप में शामिल हुए थे। उन्होंने 2020 विधानसभा में पटेल नगर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बता दें इससे पहले सीलमपुर के कांग्रेस नेता मतीन अहमद, दक्षिणी दिल्ली के भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर समेत कई ऐसे नेता आप में शामिल हुए जो दो से तीन बार विधायक बन चुके हैं।

बीजेपी अपने पूर्व सांसदों को चुनाव मैदान में उतारेगी

बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली के अपने उन पूर्व सांसदों को उतारने पर विचार कर रही है जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया था। जिसमें पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, जो नई दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्वी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी नगर या विश्वास नगर से टिकट दी जा सकती है। वहीं, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, हरीश खुराना, डॉ हर्षवर्धन समेत बीजेपी के कई दिग्गत नेता कतार में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ