Delhi Election 2025: 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव है, इस दिन राजधानी की 70 सीटों पर मतदान किया जाएगा। वोटिंग सही से हो सके इसके लिए राजधानी में कुछ चीजों को बंद रखा जाएगा। इस दिन शराब की दुकानों को बंद करने का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। हाल ही में दिल्ली की 700 दुकानों को बंद रखने का भी ऐलान किया गया है। आमतौर पर जब दुकानदार अपने कर्मचारियों को छुट्टी देते हैं तो उनकी सैलरी काट लेते हैं, लेकिन 5 फरवरी को किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं कटेगी। जानिए वोटिंग वाले दिन और क्या क्या बंद रहेगा?
ये भी पढ़ें: दिल्ली में वोटिंग से पहले यमुना पर आर-पार, BJP ने AAP से पूछे तीखे सवाल
सभी दुकानें रहेंगी बंद
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें, इसके लिए शहर की सभी दुकानों को बंद करने का ऐलान किया गया है। इसकी जानकारी सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान दिल्ली के सभी 700 बाजार बंद रखे जाएंगे। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी रहेगी। आगे कहा गया कि अगर किसी कारण वश दुकान खोली भी जाती है, तो कर्मचारियों को छुट्टी दी जाए। इस दिन छुट्टी करने पर किसी की सैलरी नहीं काटी जाएगी। सभी व्यापारियों को तक यह निर्देश पहुंचा दिए गए हैं।
क्या-क्या रहेगा बंद?
वोट डालने के लिए कर्मचारियों और स्टाफ को छुट्टी की सिफारिश चुनाव आयोग और श्रम विभाग ने भी की है। इसके पहले दिल्ली में सरकार ने चुनाव वाले दिन बंद रखी जाने वाली जगहों की लिस्ट जारी की थी। 5 फरवरी को दुकान, होटल, रेस्तरां, रिजॉर्ट व्यापार और इंडस्ट्रियल यूनिट को भी बंद रखा जाएगा। आपको बता दें कि 1951 की धारा 135B प्रावधान के मुताबिक, किसी भी जगह पर काम करने वाले शख्स को वोट डालने का हक है, जिसके लिए उसे छुट्टी दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सरकारी आवासों के सर्वेंट्स-स्टाफ को दी 7 गारंटियां
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines