---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi AQI Updates: दिल्ली की हवा में सुधार, आज AQI 300 से नीचे, जानें बाकी इलाकों का हाल

Delhi AQI Updates: राजधानी दिल्ली की हवा में पहले से सुधार देखा गया है, लेकिन अब भी कुछ इलाकों में हालात बदतर हैं। आइए जानते हैं आज का AQI और अधिक प्रदूषित इलाकों के बारे में।

Delhi AQI Updates: लंबे समय बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में पहले से काफी हद तक सुधार देखा गया है। आज यानी 2 दिसंबर, 2024 को मंगलवार सुबह का AQI 274 दर्ज किया गया है। हालांकि, 300 के नीचे होने के बाद भी दिल्ली के कुछ इलाके प्रदूषण के चलते ज्यादा प्रभावित हैं। इतने AQI को वेरी अनहेल्दी यानी बहुत खराब की श्रेणी में रखा जाता है। बात करें ठंड की तो दिल्ली में आज का तापमान अधिकतम 21.83 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 14.05 डिग्री सेल्सियस और 27.15 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

बीते दिन कैसा था मौसम?

कल यानी 1 दिसंबर, रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 300 से कम लेकिन उसके करीब 285 दर्ज किया गया था। हालांकि, दिसंबर के पहले दिन से ही दिल्ली की हवा में पिछले 1 हफ्ते के मुकाबले काफी बदलाव देखा गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

दिल्ली के ये इलाके सबसे अधिक प्रदूषित

---विज्ञापन---

रोहिणी- 298
विवेक विहार- 291
आनंद विहार- 304
पुसा- 262
बवाना-296
बुरारी- 296
डीटीयू- 227
जहांगीरपुरी- 310
लोधी रोड-233
मंदिर मार्ग- 249

Delhi AQI Updates

photo credit- safar

राजधानी में कैसी है ठंड?

2 दिसंबर 2024 की सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.83 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 14.05 डिग्री सेल्सियस और 27.15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। हवा में 37% तक नमी हो सकती है और हवा की गति 37 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलने के आसार है। सुबह 6:57 मिनट पर सूर्योदय उदय हुआ था और शाम 5:23 मिनट पर सूर्यास्त हो सकता है। दिल्ली में इस समय सुबह-शाम ज्यादा ठंड पड़ रही है, वहीं दिन के समय मौसम थोड़ा गर्म रहता है। हालांकि, फिलहाल राजधानी का मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। दिल्लीवासियों को घने कोहरे और बारिश के लिए अभी कुछ समय का इंतजार करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!

First published on: Dec 02, 2024 07:47 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola