दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में मिला सरकारी डॉक्टर का शव, खुद को लगाया एनेस्थेसिया का इंजेक्शन, 3 पेज का सुसाइड नोट बरामद

Delhi Doctor Suicide: दिल्ली में सुसाइड का सनसनीखेज मामल सामने आया है। पंजाब के एक डॉक्टर ने जान दी है और सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने जान देने की वजह बताई है। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Doctor Suicide

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल में तैनात 35 साल के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर सिमरप्रीत ड्यूटी रूम में मृत पाए गए हैं। कमरे से 3 पन्ने का सुसाइड नोट और डायरी भी बरामद हुई है। शुरूआती जांच मे सामने आया है कि आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग हो सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। कल मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।

‘मम्मी, मुझे माफ़ कर दो, टेंशन मत लेना…’, महाराष्ट्र में नीट पेपर के तनाव में छात्र ने की खुदकुशी

विज्ञापन

अस्पताल में 3 साल से कार्यरत थे डॉक्टर

सिविल लाइंस पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। PCR पीसीआर कॉल नंबर 25A सिविल लाइंस थाने को मामले की सूचना मिली। सिमरप्रीत सिविल लाइन के अरुणा आसफ अली अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में 3 साल से कार्यरत था। पुलिस जब अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंची तो पता चला कि एनेस्थीसिया विभाग में SR के पद पर तैनात डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद ड्यूटी रूम नंबर-109 में बेहोशी की हालत में मिले हैं। डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे।

मृतक के बाएं हाथ में कैनुला लगा मिला

डॉ. सिमरप्रीत 4-5 जुलाई की रात 8 बजे से 8 बजे तक नाइट ड्यूटी पर थे। ड्यूटी रूम अंदर से बंद था। सुबह करीब 9 बजे दरवाजा तोड़कर कमरा खोला गया। इसके बाद डॉक्टर को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाएं हाथ में कैनुला लगा हुआ था। पुलिस के मुताबिक कैनुला रात 10 बजे मृतक के कहने पर एक टेक्नीशियन असिस्टेंट ने लगाया था। जिला क्राइम टीम और FSL रोहिणी की टीम को कमरे से सिरिंज, दवाओं की खाली शीशियां मिली।

विज्ञापन

अस्पताल में तैनात डॉक्टर से था अफेयर

वहीं एक काले बैग से सुसाइड नोट और डायरी बरामद की गई है। 3 पन्ने के सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा है कि उन्होंने आत्महत्या खुद की है। नोट में उन्होंने इसी अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में पिछले 2 साल से SR के पद पर तैनात डॉ. आकांक्षा चौधरी से अपने अफेयर का भी जिक्र किया है। डॉ. आकांक्षा मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। डॉक्टर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि दोनों के अलग-अलग कास्ट होने की वजह से उनके घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ