Delhi IGI Airport Runway Closure: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी और काम की खबर है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक रनवे 4 महीने के लिए बंद रहने वाला है. एक फरवरी से 30 जून तक रनवे बंद रहेगा, क्योंकि रनवे को अपग्रेड किया जाना है और इस पर लेटेस्ट नेविगेशन सिस्टम लगाया जाना है. ऐसे में 4 महीने तक एयरपोर्ट पर उड़ानों का सिस्टम प्रभावित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: अलर्ट! 6 दिन बंद रहेगा दिल्ली एयरपोर्ट, जानें क्यों जारी हुआ NOTAM, उड़ानों और यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?
कौन-सा रनवे बंद किया जाएगा?
वहीं एविएशन मिनिस्ट्री और एयरपोर्ट ऑपरेटर ने फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है, ताकि रनवे कम होने पर भी उड़ानें प्रभावित न हों. दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे 11R/29L अस्थायी रूप से बंद किया जाना है, क्योंकि इस रनवे पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) बदलने के साथ-साथ एक नया रैपिड एग्जिट टैक्सीवे बनाया जाना है. रनवे की कार्पेटिंग के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम को भी इंप्रूव किया जाना है.
रनवे बंद होने से क्या असर पड़ेगा?
बता दें कि यात्रियों के लिए यह क्लोजर टेंशन वाली बात इसलिए है, क्योंकि एक रनवे बंद रहने से अन्य रनवे पर फ्लाइट की लैंडिंग डिले हो सकती है या फ्लाइट शेड्यूल चेंज किया जा सकता है. दूसरी ओर, फरवरी महीने के मध्य तक दिल्ली में घनी धुंध छा सकती है और अप्रैल से जून तक ट्रैवल सीजन पीक पर होता है. ऐसे में एक रनवे बंद होने से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित होने से परेशानी हो उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: 50, 200, 500… फ्लाइट को टेकऑफ और लैंडिंग के लिए चाहिए कितनी विजिबिलिटी?
बाकी 3 रनवे से ऐसे काम लिया जाएगा
बता दें कि रनवे क्लोज होने पर उड़ानों की संख्या में कटौती नहीं की जाएगी, वहीं रनवे बंद होने से उड़ानों पर भी क्या और किस तरह असर पड़ेगा? यह समय बताएगा, वहीं एयरपोर्ट पर 4 रनवे हैं, लेकिन रनवे 11R/29L बंद होने के बाद बाकी 3 रनवे से काम लिया जाएगा. नया रनवे 29R/11L टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों के लिए, रनवे 28/10 सिर्फ टेकऑफ के लिए और रनवे 27/09 लैंडिंग के लिए रहेगा.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
43 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines