अलर्ट! 6 दिन बंद रहेगा दिल्ली एयरपोर्ट, जानें क्यों जारी हुआ NOTAM, उड़ानों और यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का संचालन 6 दिन प्रभावित रहेगा, इसलिए यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए विकल्प तलाशने होंगे या ट्रिप कैंसिल करने होंगे. केंद्र सरकार के आदेश पर दिल्ली का एयरस्पेस 6 दिन के लिए बंद रखने का नोटिस जारी हुआ है, जिसे फॉलो करना बेहद जरूरी है.

Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट से 6 दिन हवाई सेवाएं बाधित रहेंगी.

Delhi Airport Close News: हवाई यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है कि दिल्ली एयरपोर्ट इस महीने 6 दिन के लिए बंद रहेगा. केंद्र सरकार ने 21 जनवरी से 26 जनवरी तक दिल्ली का एयरस्पेस बंद करने का आदेश जारी करते हुए नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) जारी कर दिया है. वहीं यह फैसला गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के मद्देनजर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए लिया गया है. ऐसे में करीब 6 दिन दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो सकता है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

21 जनवरी से लागू होगा सरकारी NOTAM

बता दें कि केंद्र सरकार ने आज 13 जनवरी दिन मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) जारी किया है, जिसके अनुसार 21 जनवरी से अगले 6 दिन के लिए दिल्ली एयरपोर्ट बंद रहेगा. करीब 1020 से 1245 घंटे तक के लिए उड़ानें बाधित होंगी और एयर कनेक्शन प्रभावित रहेंगे. ऐसे में जहां एयरलाइंस का नुकसान होगा, वहीं यात्रियों को भी फ्लाइट कैंसिलेशन सहना पड़ेगा. आदेश के तहत यात्रियों अपील की गई है कि वे सरकार के फैसले का सम्मान करें और एयरलाइंस को भी सहयोग करें.

क्यों बंद होगा, कितनी उड़ानें बाधित होंगी?

बता दें कि दिल्ली का एयरस्पेस बंद करने का फैसला गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लिया गया है. दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 6 दिन गणतंत्र दिवस समारोह की परेड के लिए रिहर्सल होगी. फ्लाईपास्ट, मार्च पास्ट और संस्कृतियों के प्रदर्शन की रिहर्सल होगी. मिलिट्री हार्डवेयर के प्रदर्शन की रिहर्सल भी होगी. इसलिए दिल्ली का एयरस्पेस बंद रहेगा और करीब 600 फ्लाइटों पर असर पड़ेगा. फ्लाइट कैंसिलेशन, री-शेड्यूलिंग, रिफंड के लिए एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है. लोग अपनी सुविधानुसार सही विकल्प चुन सकते हैं.

विज्ञापन

विदेशी मेहमानों की सुरक्षा है सबसे जरूरी

बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए परेड, मार्च पास्ट, फ्लाईपास्ट में शामिल होने के लिए लोगों की आवाजाही होगी. समारोह में शिरकत करने के लिए जहां विदेश मेहमान आएंगे, वहीं देशभर से मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहेगा. इनकी सुरक्षा के मद्देनजर ही आम लोगों के लिए एयरस्पेस बंद किया गया है. ऐसे में यात्रियों से अपील है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेट्स चेक कर लें और कैंसिल होने पर सफर के लिए दूसरी यातायात व्यवस्था कर लें. एयरलाइंस फ्लाइट को री-शेड्यूल या रिफंड भी करेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ