50, 200, 500… फ्लाइट को टेकऑफ और लैंडिंग के लिए चाहिए कितनी विजिबिलिटी?

Delhi Airport Flight Cancel: दिल्ली समेत देशभर के कई एयरपोर्ट से घने कोहरे के कारण उड़ानें रद्द हुईं. हर बार सर्दियों के मौसम में कोहरा छाने से हवाई यात्रियों को यह परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसे में यात्रियों के लिए यह जानना जरूरी है कि कोहरे में फ्लाइट कुछ नियमों के तहत कैंसिल की जाती है और अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो हादसा होने का खतरा बना रहता है.

Delhi Airport Flight Distrption

घनी धुंध के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 150 उड़ानें रद्द हुई हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में घनी धुंध छाने से विजिबिलिटी जीरो हो गई और IGI एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं. वहीं करीब 200 उड़ानें अपने निर्धारित टाइम से लेट चल रही हैं. दिल्ली एयरपोर्ट, एयरलाइंस और केंद्रीय मंत्रालय ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करके उन्हें अलर्ट किया. मौसम विभाग ने आगे भी कई दिन ऐसे ही घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया है, जिसका असर उड़ानों पर पड़ेगा और यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है.

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में एयरपोर्ट पर यही हाल है. ऐसे में लोगों के दिल दिमाग में एक सवाल उठता होगा कि आखिर किसी फ्लाइट को टेकऑफ और लैडिंग के लिए कितनी विजिबिलिटी चाहिए? फ्लाइट को टेकऑफ या लैंड करना है या नहीं, पायलट यह कैसे तय करते हैं? टेकऑफ ज्यादा रिस्की है या लैंडिंग ज्यादा खतरनाक है? आखिर कोहरे में फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ कैसे तय होती है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

विज्ञापन

इन पर निर्भर करती लैंडिंग और टेकऑफ

बता दें कि हवाई जहाज बेशक हवा में उड़ते हैं और आसमान में सड़कों की तरह ट्रैफिक भी नहीं होता, फिर भी वे कैंसिल हो जाती हैं, क्योंकि हवाई जहाजों की लैंडिंग और टेकऑफ काफी हद तक मौसम पर निर्भर करती है. इसके अलावा फ्लाइटों का संचालन रूट मैप, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, विजिबिलिटी, रनवे, एयरपोर्ट के गाउंड सिस्टम पर भी निर्भर करता है. अगर इनमें से एक भी पॉइंट पर गड़बड़ी हुई तो फ्लाइट रास्ता भटक जाएगी. लापता हो जाएगी या हादसे का शिकार हो जाएगी.

नेविगेशन सिस्टम तय करता टेकऑफ-लैंडिंग

बता दें कि हवाई जहाजों के अंदर एक खास नेविगेशन सिस्टम इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगा होता है, जो पायलट को मौसम के बारे में बताता है. जैसे गूगल मैप यह बताता है कि कहां और कितना किलोमीटर लंबा जाम लगा है, ठीक उसी तरह यह नेविगेशन सिस्टम बताता है कि कहां कोहरा छाया है, कहां बारिश हेा रही है और कहां आंधी तूफान चल रहा है. इस नेविगेशन सिस्टम से मौसम का हाल जानने के बाद ही पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विजिबिलिटी समेत अन्य जानकारियां लेकर टेकऑफ या लैंडिंग का फैसला लेता है.

विज्ञापन

हाइट-विजिबिलिटी तय करती लैंडिंग-टेकऑफ

बता दें कि इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के 2 इंटरनल सिस्टम एक लोकलाइजर और दूसरा ग्लाइडस्लोप होता है. वहीं इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम से मौसम की जानकारी लेने के बाद भी 3 कैटेगरी के तहत 2 पॉइंट को ध्यान में रखकर फ्लाइट की लैंडिंग या टेकऑफ का डिसीजन लिया जाता है. यह 2 पॉइंट हाइट और विजिबिलिटी रेंज होते हैं, जिनके तहत ILS से मौसम की जानकारी लेने के बाद पायलट यह देखता है कि कितनी हाइट पर कितनी विजिबिलिटी होने पर उसे लैंडिंग करनी है कि उस हाइट से पायलट को रनवे की लाइट्स और मार्किंग नजर आ जाएं.

विज्ञापन

हाइट और विजिबिलिटी के लिए भी 3 कैटेगरी

फ्लाइट टेकऑफ और लैंड होगी या नहीं, इसका फैसला लेने के लिए हाइट और विजिबिलिटी पॉइंट को भी 3 कैटेगरी में बांटा गया है, जो अलग-अलग एयरपोर्ट पर कोहरे की स्थिति देखकर लागू की जाती हैं, जैसे…

ILS कैटेगरी-I आमतौर पर छोटे एयरपोर्ट पर लागू होती हैं, जिसमें तहत पायलट 200 फीट हाइट पर आकर 550 मीटर से ज्यादा विजिबिलिटी होने पर ही लैंडिंग करेगा. अगर विजिबिलिटी 550 से कम होगी तो लैंडिंग नहीं होगी.

विज्ञापन

ILS कैटेगरी-II आमतौर पर नेशनल एयरपोर्ट पर लागू होती है, जिसमें पायलट करीब 200 फीट हाइट पर आकर यह देखता है कि विजिबिलिटी 200 मीटर या इससे ज्यादा है या नहीं. अगर विजिबिलिटी 200 मीटर से कम हुई तो फ्लाइट लैंड नहीं होगी.

ILS कैटेगरी-III आमतौर पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लागू होती है, जिसमें पायलट 50 फीट हाइट पर आकर यह देखता है कि विजिबिलिटी 50 मीटर है या नहीं. अगर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होगी तो पायलट लैंडिंग नहीं करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ