4 महीने बंद रहेगा दिल्ली एयरपोर्ट का यह रनवे, जानें क्यों और उड़ानों पर क्या-कैसे पड़ेगा असर?

Delhi Airport Runway Closure: दिल्ली एयरपोर्ट के एक रनवे को 4 महीने के लिए बंद रखने का आदेश जारी हुआ है, जिससे हवाई यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. क्योंकि एक रनवे बंद रहने से फ्लाइट की टाइमिंग और शेड्यूल पर असर पड़ सकता है, ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लोगों से सहयोग की अपील की है.

Delhi Airport Runway

दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है.

Delhi IGI Airport Runway Closure: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी और काम की खबर है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक रनवे 4 महीने के लिए बंद रहने वाला है. एक फरवरी से 30 जून तक रनवे बंद रहेगा, क्योंकि रनवे को अपग्रेड किया जाना है और इस पर लेटेस्ट नेविगेशन सिस्टम लगाया जाना है. ऐसे में 4 महीने तक एयरपोर्ट पर उड़ानों का सिस्टम प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-सा रनवे बंद किया जाएगा?

वहीं एविएशन मिनिस्‍ट्री और एयरपोर्ट ऑपरेटर ने फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है, ताकि रनवे कम होने पर भी उड़ानें प्रभावित न हों. दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे 11R/29L अस्थायी रूप से बंद किया जाना है, क्योंकि इस रनवे पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) बदलने के साथ-साथ एक नया रैपिड एग्जिट टैक्सीवे बनाया जाना है. रनवे की कार्पेटिंग के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम को भी इंप्रूव किया जाना है.

रनवे बंद होने से क्या असर पड़ेगा?

बता दें कि यात्रियों के लिए यह क्लोजर टेंशन वाली बात इसलिए है, क्योंकि एक रनवे बंद रहने से अन्य रनवे पर फ्लाइट की लैंडिंग डिले हो सकती है या फ्लाइट शेड्यूल चेंज किया जा सकता है. दूसरी ओर, फरवरी महीने के मध्य तक दिल्ली में घनी धुंध छा सकती है और अप्रैल से जून तक ट्रैवल सीजन पीक पर होता है. ऐसे में एक रनवे बंद होने से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित होने से परेशानी हो उम्मीद है.

विज्ञापन

बाकी 3 रनवे से ऐसे काम लिया जाएगा

बता दें कि रनवे क्लोज होने पर उड़ानों की संख्या में कटौती नहीं की जाएगी, वहीं रनवे बंद होने से उड़ानों पर भी क्या और किस तरह असर पड़ेगा? यह समय बताएगा, वहीं एयरपोर्ट पर 4 रनवे हैं, लेकिन रनवे 11R/29L बंद होने के बाद बाकी 3 रनवे से काम लिया जाएगा. नया रनवे 29R/11L टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों के लिए, रनवे 28/10 सिर्फ टेकऑफ के लिए और रनवे 27/09 लैंडिंग के लिए रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ