हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi AQI: फिर बढ़ा प्रदूषण; कल से खराब होगी दिल्ली की हवा, बढ़ते एक्यूआई ने बढ़ाई चिंता

Delhi air quality index record: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में फिर बढ़ोतरी होने जा रही है। हवा एक बार फिर खराब होने से लोगों की चिंता बढ़नी तय है। उत्तर-पश्चिम व उत्तर दिशाओं से हवा का प्रवाह होने से प्रदूषण बढ़ेगा। यानी हवा के एक बार फिर खराब श्रेणी में जाने की चिंता विशेषज्ञों ने जताई है।

विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में फिर होगी बढ़ोतरी। फोटो क्रेडिट-एएनआई

Delhi air quality index record: दिल्ली की हवा मंगलवार को बारिश के कारण बेहद साफ हो गई थी। लेकिन बुधवार को फिर से हवा संतोषजनक श्रेणी से बाहर हो गई है। मंगलवार के मुकाबले एयर क्वालिटी इंडेक्स में 40 अंक की बढ़ोतरी हो गई। जिसके कारण दिल्ली की हवा बुधवार को मध्यम श्रेणी में आ गई। न्यू मोती बाग एरिया में बुरा हाल रहा। यहां का एक्यूआई 257 तक पहुंच गया। वहीं, चार क्षेत्रों में हवा संतोषजनक रही। दिल्ली की ओवरऑल हवा मीडियम रही।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) ने चिंता जताई है कि हवा का प्रवाह बुधवार को उत्तर पश्चिम रहा। हवा की गति 8 से लेकर 12 किलोमीटर तक रही। वहीं, वीरवार को उत्तर पश्चिम से उत्तर की ओर हवा का प्रवाह रहेगा। जिसकी गति 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। संस्थान की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में गिरावट आएगी।

ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रहा 156

ये हवाएं 6 से लेकर 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलेंगी। दिल्ली में बुधवार को पीएम 2.5 का लेवल 55 तक दर्ज किया गया है। जो अच्छा माना जाता है। वहीं, पीएम 10 का लेवल 132 तक रहा है। एनसीआर में सबसे बुरा हाल ग्रेटर नोएडा का रहा है। यहां का एक्यूआई 156 रिकॉर्ड किया गया है। नोएडा में 140, गाजियाबाद में 107 और फरीदाबाद में 140 एक्यूआई नोट किया गया है। वहीं, दिल्ली में लोधी रोड पर सबसे कम एक्यूआई दर्ज किया गया है। यहां का एक्यूआई 89 रहा।

यह भी पढ़ें-IMD Weather Update: दिन में रहेगी गर्मी, पर्वतीय हवाएं चलने से शाम होते ही बढ़ेगी ठंड; जानें मौसम का ताजा अपडेट

जहांगीरपुरी में 178, पूसा में 153 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास 92 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा शादीपुर व अरविंदो मार्ग का 96, नरेला में 112, मंदिर मार्ग में 102 एक्यूआई दर्ज किया गया। नेहरू नगर में 146, नजफगढ़ में 125, रोहिणी में 136, पटपड़गंज में 128 समेत 26 इलाकों में एक्यूआई मीडियम रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें