Delhi Air Pollution: धुंध में छिपा इंडिया गेट… 230 दर्ज किया गया AQI, कब करवट लेगा मौसम?

Delhi Air Pollution: दिल्ली में AQI लेवल बढ़ता जा रहा है, लेकिन आज सुबह कर्तव्य पथ के आसपास में AQI 230 दर्ज किया गया. हालांकि, ये भी खराब श्रेणी ही है. दिल्ली-NCR में अभी तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम बदलने का आसार है.

pollution

Photo Crediy- ANI

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा सांस लेने के लिए साफ नहीं है. घर से बाहर निकलते ही प्रदूषण का एहसास होता है. पिछले कई दिनों से राजधानी में AQI लेवल घटता और बढ़ता दिखाई दे रहा है. सुबह की शुरुआत धुंध के साथ होती है. आज सुबह भी दिल्ली में कर्तव्य पथ के आसपास के इलाके में AQI 230 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, ये आंकड़ा ‘खराब’ श्रेणी में आता है. मौसम की बात करें तो हवाएं चल रही हैं, लेकिन अभी बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं. जानिए IMD ने दिल्ली के मौसम पर क्या अपडेट दिया है.

दिल्ली में आज कितना है AQI?

आज सुबह ITO के आसपास हवा में धुंध की एक परत छाई है. CPCB ने बताया कि यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 287 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। वहीं, कर्तव्य पथ के आसपास के इलाके में AQI 230 दर्ज किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्य इलाकों में AQI अलग-अलग है. R.k पुरम में 376, अलीपुर 318, पंजाबी बाघ, 285 और लोधी रोड पर AQI 247 दर्ज किया गया है. ये आंकड़े अभी बदलेंगे. नोएडा में एक्यूआई 503 और गुड़गांव में एक्यूआई 515 था।

दिल्ली में गिरा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान गिरने लगा है. अभी हवाएं चल रही हैं. 6 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक मौसम विभाग ने आसमान पूरी तरह से साफ रहने की जानकारी दी है. इस बीच राजधानी में धुंध छाई रहेगी. हालांकि, कोहरे को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. बीते दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है. आज भी न्यूनतम तापमान 14 से 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा बन रही है आपकी स्किन की दुश्मन, Dermatologist से जानिए कैसे करें डेली प्रोटेक्शन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ