दिल्ली की हवा में हुआ सुधार… 281 दर्ज किया गया AQI, CPCB ने दिया ताजा अपडेट

Delhi Air Pollution: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जहरीली हवा से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. AQI भी बढ़ता जा रहा है और लोगों की स्वास्थ्य परेशानियां भी बढ़ रही हैं. लोगों को सांस लेने में परेशानियां देखने को मिल रही हैं, लेकिन आज AQI में बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है.

Delhi Air Pollution

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है. राजधानी में इस जहरीली हवा की समस्या सर्दियों की शुरुआत होने के साथ ही शुरू हो जाती है. पिछले कई दिनों से दिल्ली में AQI 300 के पार पहुंच रहा था, लेकिन आज सुबह ये 281 दर्ज किया गया है. जिसे कहा जा सकता है हवा में हल्का सुधार देखने को मिल रहा है. हालांकि, अभी ये ‘खराब’ श्रेणी में ही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ITO के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक 281 दर्ज किया गया है.

CPCB ने दिया AQI पर ताजा अपडेट

पिछले कुछ दिनों की रिपोर्ट देखें तो दिल्ली में AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. जबकि, आज वायु की गुणवत्ता 281 दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, ITO के आसपास एक्यूआई 281 दर्ज किया गया है. हालांकि, ये अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में ही है.

विज्ञापन

किस क्षेत्र में कितना है AQI?

ताजा जानकारी के मुताबिक, आज अक्षरधाम के पास धुंध छाई हुई है. यहां पर भी AQI 281 दर्ज किया गया है. CPCB के मुताबिक, ये भी ‘खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं, लोधी रोड के आसपास के इलाके में भी साफ हवा के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. यहां पर भी AQI ‘खराब’ श्रेणी में 221 दर्ज किया गया है.

IMD का मौसम पर क्या है अपडेट?

दिल्ली में नवंबर की शुरुआत से ही सुबह-शाम की हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. खासकर शाम में सर्द हवाओं से ज्यादा सर्दी का एहसास होता है. इसके लिए मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए बादल छाए रहने का अपडेट दिया है. हालांकि, अभी बारिश की बात नहीं की गई है. अगर बारिश होती है तो दिल्ली की हवा में थोड़ा और सुधार देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ