Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा बन रही है आपकी स्किन की दुश्मन, Dermatologist से जानिए कैसे करें डेली प्रोटेक्शन

Delhi Air Pollution: इन दिनों दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई है. PM2.5 के चलते फेफड़ों और स्किन की बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ गया है. एशियन हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित बताते हैं कि कैसे इन दिनों खुद की स्किन का ख्याल रखें.

delhi air pollution

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा इन दिनों जहरीली हो चुकी है. बढ़ते प्रदूषण ने सिर्फ सांस और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है बल्कि इसका सीधा असर हमारी त्वचा यानी स्किन पर भी पड़ रहा है. पॉल्यूशन वाली हवा में मौजूद धूल, धुआं और जहरीले कण (PM2.5) हमारी स्किन की ऊपरी परत पर चिपक जाते हैं और उसको नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे चेहरा डल, रूखा और बेजान दिखने लगता है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट?

एशियन हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अमित बांगिया बताते हैं कि प्रदूषित हवा में कार्बन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और हानिकारक गैसें मौजूद होती हैं, जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को खत्म कर देती हैं. इससे हमारी स्किन की बाहरी परत कमजोर हो जाती है और स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं. इसके परिणामस्वरूप चेहरे पर एक्ने (Acne), ब्लैकहेड्स और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

विज्ञापन

प्रदूषण कैसे करता है स्किन को डैमेज?

डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि जब स्किन लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहती है, तो उसमें फ्री रेडिकल्स बन जाते हैं जो कोलेजन प्रोडक्शन को नुकसान पहुंचाते हैं. यही कारण है कि स्किन समय से पहले बूढ़ी भी दिखने लगती है.

विज्ञापन

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, ‘प्रदूषण से निकलने वाले छोटे कण इतने छोटे होते हैं कि वे स्किन पोर्स में गहराई तक जाते हैं. ये कण ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं, जिससे स्किन डल और बेजान दिखने लगती है. ऐसे में लगातार इस वातावरण में रहने से स्किन की एजिंग तेज होने लगती है और पिगमेंटेशन के धब्बे गहरे हो जाते हैं.’

एलर्जी और इन्फेक्शन के मामले बढ़े

एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रदूषण के कारण सिर्फ फेस की रंगत ही नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ी एलर्जिक रिएक्शन और डर्माटाइटिस के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं. जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण होता है. प्रदूषित हवा से खुजली, जलन और स्किन में लाल चकत्ते जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

विज्ञापन

कैसे करें स्किन की सुरक्षा?

  • डॉक्टर सलाह देते हैं कि स्मॉग वाले सीजन में स्किन की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इन टिप्स को फॉलो करें:
  • आपको घर लौटने के बाद चेहरे को किसी माइल्ड क्लेंजर से दो बार धोना चाहिए, ताकि धूल और टॉक्सिन्स पूरी तरह फेस से निकल जाएं.
  • आपको नाइट सीरम और मॉइस्चराइजर भी रोजाना लगाना चाहिए. ध्यान रहे कि Face Serum किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह से लिया गया हो.
  • साथ ही, बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि UV Rays और प्रदूषण दोनों मिलकर त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं.

Skin Cancer का भी बढ़ता है रिस्क!

हालांकि, एक्सपर्ट इस पर कहते हैं कि सिर्फ प्रदूषण से ही स्किन कैंसर हो ऐसा संभव नहीं है लेकिन प्रदूषण में स्किन को डैमेज होने देना और केयर न करने से इसका खतरा बढ़ सकता है. हवा में मौजूद PM 2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂), सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) और ओजोन (O₃) जैसे तत्व होते हैं, जो स्किन सेल्स को कमजोर कर देती है और DNA को नुकसान पहुंचाते हैं. इस स्थिति में आगे चलकर स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ