Delhi Air Pollution: हर तरफ छाई धुंध… दिल्ली की हवा में घुला जहर, 420 AQI के साथ 'गंभीर' हुए हालात

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. कुछ दिन पहले तक सुबह में AQI 200 के पार दर्ज किया जा रहा था, अब वो 420 पर पहुंच गया है. आज सुबह दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है.

Delhi Air Pollution

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज सुबह से धुंध की परत छाई हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताजा जानकारी के मुताबिक, ITO और उसके आसपास के इलाके में AQI 420 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है. प्रदूषण की ये श्रेणी स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है. खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले ही कोई सांस संबंधी समस्या है. इस स्थिति को देखते हुए कई दिन पहले दिल्ली की सीएम ने सरकारी ऑफिसों की टाइमिंग भी बदलने का ऐलान किया है. जानिए आज दिल्ली के किस इलाके में कितना AQI है?

दिल्ली के किस क्षेत्र में कितना AQI?

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खराब से और ज्यादा खराब होता जा रहा है. आज CPCB ने डेटा शेयर किया, जिसमें ITO के पास पहले धुंध की परत छाई थी. साथ ही, AQI 349 पर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. कुछ समय बाद ये बढ़कर 420 (गंभीर) तक पहुंच गया. इसके अलावा, इंडिया गेट के आसपास AQI 381 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

विज्ञापन

वहीं, अक्षरधाम के आसपास भी सुबह से ही धुंध देखने को मिल रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, इस इलाके का AQI 412 पर ‘गंभीर’ श्रेणी में बना है. लोधी रोड के आसपास भी AQI 377 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है.

बीते दिन AQI में गिरावट देखने को मिली थी. 2 नवंबर को यह 366 तक दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में हवा की रफ्तार नॉर्मल से थोड़ी ज्यादा थी, जिसके चलते प्रदूषण में मामूली कमी देखी गई थी. हालांकि, सांस लेने लायक हवा फिर भी नहीं थी. IMD ने आज भी राजधानी में तेज हवाएं चलने की जानकारी दी है, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं बताए गए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ