दिल्ली में 366 तक दर्ज किया गया AQI, लोग बोले- सांस लेना हो रहा मुश्किल, क्या है आपके इलाके का हाल?

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तेज हवाएं चल रही हैं, उसके बावजूद भी इसमें कोई कमी नहीं देखी जा रही है. बीते दिन दिल्ली की CM ने ऑफिसों की टाइमिंग भी बदलने का ऐलान किया था.

Delhi AQI

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Delhi Air Pollution: सर्दियों की शुरुआत होती है और दिल्ली की हवा खराब होने लगती है. पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. नवंबर के महीने में AQI कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है, लेकिन लगातार ये बहुत खराब और खराब श्रेणी में ही बना हुआ है. आज भी दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, ऑवर ऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 355 तक दर्ज किया गया है. वहीं, बवाना में ये 366 तक दर्ज किया गया है. जानिए आपके क्षेत्र में आज AQI कितना दर्ज किया गया?

355 दर्ज किया गया AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रोज सुबह ही हर दिन के AQI का डाटा शेयर करता है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 8 बजे तक 355 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. बहुत लोगों की शिकायत है कि प्रदूषण की वजह से सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. परेशानी झेल रहे लोग सरकार से इससे निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार को इस पर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

कहां पर कैसी रही वायु गुणवत्ता?

ताजा डेटा के मुताबिक, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI खराब तो कहीं पर बहुत खराब श्रेणी में रहा. आरके पुरम 321, चांदनी चौक 354, सोनिया विहार ने 326, पटपड़गंज ने 314, आनंद विहार 332, जहांगीरपुरी 342, अशोक विहार 332, मुंडका 335, रोहिणी ने 336, बवाना 366, अलीपुर 316, बुराड़ी क्रॉसिंग 345, द्वारका सेक्टर -8 310, नरेला 335 और ITO 337 में एक्यूआई दर्ज किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ