Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, यह निकली वजह

नई दिल्ली: दिल्ली में डेनमार्क की एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद राजा की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह आरोपी की पहाड़गंज इलाके में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर चल रहा था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दो […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Mar 24, 2023 11:37
up crime news, murder
murder

नई दिल्ली: दिल्ली में डेनमार्क की एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद राजा की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह आरोपी की पहाड़गंज इलाके में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर चल रहा था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस के डीसीपी संजय कुमार सेन के मुताबिक घटनास्थल पर राजा के अलावा तीन ओर लोग घायलवस्था में मिले हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजा का शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – दिल्ली के स्कूल में हैवानियत, 10 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चपरासी गिरफ्तार 

दो गुटों के बीच में चल रहा था विवाद 

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में अभी तक यह पता चला है की दो गुटों के बीच में कोई विवाद चल रहा था। जिसके बाद उनमें मारपीट और और राजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। राजा साल 2014 में डेनमार्क की रहने वाली 52 साल की महिला टूरिस्ट से दिल्ली में दुष्कर्म करने का आरोपी था। साल 2016 में कोर्ट ने राजा समेत 5 लोगों को दोषी ठहराया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 23, 2023 08:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.