Delhi 14 Year Old Boy Murder and Sub Inspector Death: देश की राजधानी दिल्ली में 2 अलग-अलग मामलों में एक 14 साल के बच्चे और सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। जहां बच्चे को उसी के क्लासमेट्स ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया, तो वहीं यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
स्कूल के गेट पर कर दी हत्या
दिल्ली के शकरपुर इलाके में 14 वर्षीय छात्र यीशू गुप्ता की हत्या कर दी गई। राजकीय सर्वोदय विद्यालय के गेट नंबर 2 पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। पलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि उसी की कक्षा में पढ़ने वाले कृष्णा से यीशू की कहासुनी हो गई थी। ऐसे में कृष्णा ने अपने कुछ साथियों के साथ यीशू पर हमला बोल दिया। स्कूल के गेट पर ही सभी ने मिलकर यीशू को चाकू से गोद डाला और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- बेडरूम में मिली 24 साल की महिला की लाश, पति फरार, दिल्ली में बड़ी वारदात
सब इंस्पेक्टर को रौंदा
पूर्वी दिल्ली में एक सड़क हादसे के दौरान यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की जान चली गई। बीती रात तकरीबन 10:35 बजे यह हादसा देखने को मिला। टेल्को टी पॉइंट फ्लाईओवर से गुजरते हुए प्रदीप की बाइक को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी और प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हिट एंड रन का मामला
सूत्रों के अनुसार प्रदीप कुमार आनंद विहार आईएसबीटी से NH24 की तरफ जा रहे थे। इस दौरान प्रदीप अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। यह हादसा हिट एंड रन का माना जा रहा है। मौके पर पीले रंग की नंबर प्लेट भी बरामद की गई है। पुलिस को शक है कि यह नंबर प्लेट टक्कर मारने वाली गाड़ी की हो सकती है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए संदिग्ध वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही दोषी ड्राइवर को ढूंढ निकालेगी। हालांकि इस तरह के हादसे दिल्ली की सड़क सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करते हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कब? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
16 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
6 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
13 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
23 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines