DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखते हैं। इस योजना के तहत आवेदन 14 जनवरी से शुरू हो गए हैं, जो फरवरी तक जारी रहेंगे। DDA की स्कीम में फ्लैट्स ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी वर्गों के लिए निकाले गए हैं। पढ़िए इस स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी।
क्या DDA की स्कीम?
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने तीन नई आवासीय योजनाओं की घोषणा की है, जिसमें एक स्पेशल हाउसिंग स्कीम भी शामिल है। इस योजना के तहत पिछली योजनाओं में बिकने से रह गए 110 फ्लैटों की बिक्री की जाएगी। इन फ्लैटों की बिक्री ई-नीलामी प्रक्रिया से होगी। इस योजना में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG), और लो इनकम ग्रुप (LIG) के लिए फ्लैट निकाले गए हैं।
ये भी पढ़ें: DDA Flats: सस्ते फ्लैट्स के लिए आज से शुरू हो रही बुकिंग, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
प्राधिकरण ने 6 जनवरी 2025 को इस योजना का ऐलान किया था। जिसके लिए आवेद प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू की गई है। जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं वह आज ही अप्लाई कर सकते हैं। फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन और ई-नीलामी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, जिसकी आखिरी तारीख 4 फरवरी 2025 रखी गई है। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए DDA की आधिकारिक साइट के अलावा DDA के ऑफिस जाकर भी जानकारी ले सकते है। रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये जमा करनी होगी।
कितनी जमा करनी होगी रकम?
फ्लैटों की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये रखी गई है। फ्लैट बुकिंग अमाउंट की बात करें तो, एलआईजी (1 बीएचके)- 4,00,000 रुपये, एमआईजी (2 बीएचके)- 10 लाख रुपये और एचआईजी (3 बीएचके)- 15 लाख रुपये रखा गया है। फ्लैटों की आवंटन प्रक्रिया ई-नीलामी के जरिए की जाएगी, जिसके लिए 11 फरवरी 2025 की तारीख तय की गई है।
आपको बता दें कि DDA की इस स्कीम के अलावा दो स्कीम और चल रही हैं, जिसमें कम कीमत पर फ्लैट दिए जा रहे हैं। उन दोनों स्कीम्स के लिए आवेदन बंद हो गए हैं। जिसमें अब बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme: 13 लाख वाले घर के लिए आज ही करें आवेदन, दिल्ली में 6810 फ्लैट बिकने को तैयार
संबंधित खबरें
'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
23 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 day agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 day ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
1 day agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
1 day agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
1 day agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 day agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines