DDA Flats: सस्ते फ्लैट्स के लिए आज से शुरू हो रही बुकिंग, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

DDA Housing Flats 2025: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने के लिए 6 जनवरी से आवेदन किए जा रहे थे, जो अब बंद हो गए हैं। जिन लोगों ने DDA की स्कीम के तहत आवेदन किया है, वह आज से फ्लैट्स की बुकिंग कर सकते हैं।

DDA Housing Flats 2025
विज्ञापन

DDA Housing Flats 2025: दिल्ली में बढ़ते किराए और महंगे मकानों के बीच दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सस्ते फ्लैट्स देने के लिए कई योजनाएं लॉन्च की है। अगर आप भी दिल्ली में अपने सपनों का घर सस्ती कीमत पर खरीदना चाहते हैं, तो आज से उसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। DDA की हाउसिंग स्कीम में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जिसके बाद आज से अपने फ्लैट बुक किए जाएंगे। बुकिंग में कितने रुपये जमा करने होंगे और इसका क्या प्रोसेस है? यहां देखिए।

डीडीए की हाउसिंग स्कीम

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने श्रमिकों के लिए श्रमिक आवास योजना 2025 की घोषणा की है, जिसमें 25% छूट दी जा रही है। यह छूट उन श्रमिकों को मिलेगी जो 31 दिसंबर 2024 तक DDA के साथ रजिस्टर्ड हैं, साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत रजिस्टर्ड लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत कुल 700 फ्लैटों की पेशकश की गई है, जिनकी कीमत 8 लाख से शुरू होगी। इन फ्लैट्स के लिए बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा DDA की दूसरी योजना सबका घर आवास योजना है। जिसमें 6,810 फ्लैट्स निकाले गए हैं। यह सभी फ्लैट्स सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम में दिए जाएंगे। इस स्कीम में महिलाएं, युद्ध विधवाएं, भूतपूर्व सैनिक और वीरता या अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता, विकलांग व्यक्ति और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोग हिस्सा ले सकते हैं।

कितना जमा करना है बुकिंग अमाउंट?

दोनों योजनाओं में फ्लैट की बुकिंग के लिए अलग-अलग राशि रखी गई है, जोकि पूरी तरह से नॉनरिफंडेबल रहेगी। सबका घर आवास योजना में फ्लैट बुकिंग के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बुकिंग-50,000 रूपये, एलआईजी फ्लैटों की बुकिंग- 1,00,000 रुपये, एमआईजी फ्लैटों की बुकिंग- 4,00,000 रूपये और एचआईजी फ्लैट्स की बुकिंग- 10,00,000 रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन

श्रमिक आवास योजना के लिए बुकिंग अमाउंट 50 हजार रुपये जमा करना होगा। इसकी बुकिंग के लिए DDA की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा DDA के ऑफिस में भी लोगों की मदद के लिए कैंप लगे होते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ