DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली में फ्लैट खरीदने की कर लें पूरी तैयारी, नीलामी से पहले आवेदकों को ट्रेनिंग
Author: Shabnaz
Feb 16, 2025 10:18 AM IST
DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने हाल ही में तीन नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान किया है। जिसमें फ्लैटों की बुकिंग शुरू की गई थी। इन्हीं योजनाओं में से एक स्पेशल हाउसिंग स्कीम के लिए 18 फरवरी को इन फ्लैटों की ई-नीलामी होगी। जिसके लिए DDA ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें नीलामी की तारीख, समय और संबंधित तैयारी की जानकारी दी गई है। अगर आपने इन 110 फ्लैटों के लिए आवेदन किया है, तो ई-नीलामी से पहले DDA ने आवेदकों के लिए कुछ ट्रेनिंग सेशन भी रखे हैं। जानिए कहां पर इन सेशन में हिस्सा ले सकते हैं और इनकी क्या टाइमिंग रहेगी?
प्राधिकरण ने इस स्कीम में उन फ्लैटों को निकाला है, जो पिछली योजना में बच गए थे। इस योजना में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) और लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्ग के लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जिसमें फ्लैटों की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये रहेगी।
आवेदकों की मदद के लिए सेशन
स्कीम के तहत 18 फरवरी को इन फ्लैटों की ई-नीलामी की जाएगी, लेकिन उससे पहले प्राधिकरण ने आवेदकों के लिए इस प्रोसस को आसान बनाने के लिए सेशन रखे हैं। दरअसल, नीलामी में शामिल होने वाले सभी लोगों को ई-नीलामी विवरणिका, निर्देश, FAQ, डेमो YouTube वीडियो देखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, आवेदकों के लिए DDA ऑनलाइन ई-टेंडर पोर्टल https://dda.etender.sbi में डेमो सेशन भी दे रही है। यह सेशन 15.02.205 से 17.02.2025 तक चलेंगे, जो सुबह 11 बजे से शुरू किए जा रहे हैं। इन सेशन के जरिए आवेदकों को लाइव ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने का तरीका बताया जा रहा है।
नीलामी कब से शुरू होगी?
दिल्ली प्राधिकरण के मुताबिक, ई-नीलामी 18 फरवरी से 19 तक की जाएगी। जिसके लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। यानी 11 से शुरू होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से फिर से शुरू की जाएगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। प्राधिकरण ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के लिए एक घंटे का समय रखा गया है, लेकिन आखिरी 5 मिनट में कोई भी ऊंची बोली लगाता है, तो नीलामी का समय 5 मिनट तक बढ़ सकता है। इस तरह से करीब 20 बार नीलामी का समय बढ़ने की संभावना है। यूं तो नीलामी के खत्म होने का समय शाम 4 बजे का है, लेकिन बढ़े हुए समय के बाद यह प्रक्रिया 5.40 बजे तक चल सकती है। लाइव ई-नीलामी देखने के लिए https://dda.etender.sbi पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DDA का फ्लैट्स पर स्पेशल ऑफर! शुरू हुए आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल