Special Housing Scheme 2025: नए साल पर दिल्ली में DDA तीन नई हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। तीनों स्कीम को हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इन योजनाओं को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज लॉन्च किया गया है। DDA ने जो योजनाएं निकाली हैं उसमें सबका घर आवास योजना, श्रमिक आवास योजना स्पेशल हाउसिंग योजना है। सभी योजनाओं में आवेदन और फ्लैट आवंटन की तारीखें अलग-अलग रखी गई हैं। हाल ही में DDA ने स्पेशल हाउसिंग स्कीम में आवेदन और आवंटन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है।
कितनी है फ्लैटों की संख्या?
दिल्ली विकास प्राधिकरण की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में फ्लैटों की बिक्री ई-नीलामी से होगी। इसके लिए पहले से ही प्राधिकरण ने तारीख तय की हुई थी। DDA ने इस स्कीम के तहत उन 110 फ्लैटों बिक्री के लिए रखा है, जो पिछली योजना में बच गए थे। इस योजना में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) और लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्गों के लोग आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में कब तक होगी सस्ते फ्लैटों की बुकिंग? देखिए पूरी डिटेल
चुनाव के चलते हुआ बदलाव
प्राधिकरण ने इस आवास योजना की शुरुआत 06.01.2025 में की थी। जिसके लिए आवेदन 14.01.2025 से खोले गए। वहीं, 04.02.2025 को ईएमडी जमा करने की आखिरी तारीख थी। जिसको दिल्ली में चल रहे चुनावों को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है। ईएमडी जमा करने की अंतिम तारीख को एक हफ्ता बढ़ाकर 17 फरवरी कर दिया गया है। इसके अलावा जो 11 फरवरी को ई-नीलामी होने वाली थी, उसकी तारीख 18 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है।
कितनी होगी बयाना राशि?
ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए बयाना राशि जमा करनी होगी। अब बदली हुई तारीख (18 फरवरी) से पहले एलआईजी (1 बीएचके) के लिए 4,00,000 रूपये, एमआईजी (2 बीएचके) के लिए 10,00,000 रूपये और एचआईजी (3 बीएचके) के लिए 15,00,000 रूपये बयाना राशि के तौर पर जमा करनी होगी।
ये भी पढ़ें: DDA की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में मिल रहे सस्ते फ्लैट, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई?
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
36 mins agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
11 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
13 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines