DDA की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में मिल रहे सस्ते फ्लैट, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई?

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA तीन हाउसिंग स्कीम निकाली हैं, जिसके तहत किफायती दामों में फ्लैट दिए मिलेंगे। डीडीए ने तीन स्कीम के लिए आवेदन मांगे हैं।

Special Housing Scheme 2025
विज्ञापन

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में DDA तीन हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। तीनों स्कीम को हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। इन योजनाओं को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रखा गया है। सबका घर आवास योजना, श्रमिक आवास योजना के बारे में आपको बता चुके हैं। आज बात करेंगे DDA स्पेशल हाउसिंग स्कीम की। इस योजना में कब से आवेदन शुरू होंगे और कौन लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, जानिए सबकुछ।

क्या DDA की स्कीम?

दिल्ली विकास प्राधिकरण की तीन आवासीय योजनाओं में एक स्पेशल हाउसिंग स्कीम भी है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन फ्लैटों की बिक्री ई-नीलामी के जरिए की जाएगी। आपको बता दें कि इसके तहत उन 110 फ्लैटों को रखा गया है जो पिछली योजना में बिकने से रह गए थे। इस योजना में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) और लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्गों के लोग भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब से होंगे आवेदन?

इस योजना का ऐलान प्राधिकरण ने 6 जनवरी 2025 को किया था, लेकिन अभी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। आवेदन 14 जनवरी 2025 से किए जाएंगे। जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं उनका रजिस्ट्रेशन ई-नीलामी पोर्टल पर भी होना चाहिए, जिसमें 4 फरवरी 2025 तक ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए DDA की आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस 2,500 रुपये रखी गई है। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत  29 लाख रुपये रखी गई है।

DDA Housing Scheme 2025

विज्ञापन

इसके अलावा बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ई-नीलामी पोर्टल पर ही पेमेंट की फ्लैट की जा सकती है। इसके लिए अलग से बयाना राशि जमा करनी होगी। ई-नीलामी का आयोजन 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा, जिसके लिए नीचे दी गई राशि जमा करनी जरूरी है।

एलआईजी (1 बीएचके)- 4,00,000/- रूपये
एमआईजी (2 बीएचके)- 10,00,000/- रूपये
एचआईजी (3 बीएचके)- 15,00,000/- रूपये

विज्ञापन

दरअसल, यह फ्लैट्स पिछली योजनाओं में बिक नहीं पाए थे। इसलिए ही इनको ‘जैसा है-जहां है’ के आधार पर फिर से लॉन्च किया गया है। प्राधिकरण ने अपने सर्कुलर में फ्लैटों को देखने के लिए संबंधित हाउसिंग पॉकेट्स का फील्ड विजिट करने की बात भी कही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ