DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई स्कीम में हजारों लोगों ने अपनी रुची दिखाई है। DDA के फ्लैट्स में 22 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसमें अब तक 1,100 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। डीडीए अधिकारियों ने कहा कि पहले दो दिनों में डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 में 414 लोगों ने ई-नीलामी के माध्यम से पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही सस्ता घर आवास योजना 2024 और डीडीए मध्यमवर्गीय आवास योजना 2024 में पहले दिन 750 और दूसरे दिन 405 आवेदन किए गए।
पहले आओ पहले पाओ चरण-IV और दिवाली एफसीएफएस योजना के लगभग 30,000 पंजीकृत ग्राहकों को सस्ता घर और मध्यमवर्गीय आवास योजना में दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। वे सीधे फ्लैट की बुकिंग में शामिल हो सकते हैं।
पहली योजना- डीडीए सस्ता घर योजना, 2024 के तहत लगभग 34,000 फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जनता के लिए पेश किए गए। 11.5 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत वाले ये फ्लैट उत्तर पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बने हैं। निम्न-आय समूह (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए, ये फ्लैट रियायती दर पर पेश किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें… DDA Housing Scheme में कैसे लें 11 लाख में फ्लैट? आवेदन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत?
डीडीए मध्यम वर्गीय आवास योजना 2024 जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला सहित कई इलाकों में उच्च आय समूह (HIG), मध्यम आय समूह (MIG), एलआईजी और ईडब्ल्यूएस सहित सभी श्रेणियों के फ्लैट दे रही है, जो 2023 की कीमतों पर ही दिए जा रहे हैं। इसमें कब फ्लैट्स की शुरुआती कीमत करीब 29 लाख रुपये है और इस स्कीम के तहत करीब 5,400 फ्लैट्स हैं.
ये भी पढ़ें… 11 लाख में DDA दे रहा फ्लैट! 22 से शुरू हो रही ‘पहले आओ पहले पाओ की स्कीम’
DDA की स्कीम क्या है?
फ्लैट्स- 34,177
शुरुआती कीमत- 11.5 लाख
लोकेशन- रामगढ़ कॉलोनी, सिरसपुर, लोकनायक पुरम, रोहिणी और नरेला
योग्यता- लो इनकम ग्रुप (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
आवेदन- 22 अगस्त 2024 की सुबह 11 बजे से शुरू
बुकिंग- 10 सितंबर 2024, 11 बजे से
लास्ट डेट- 31 मार्च 2025
संबंधित खबरें
दिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
11 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
13 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
14 hrs agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
15 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
16 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
16 hrs agoकनॉट प्लेस का इतिहास और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
18 hrs agoदिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 66 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
21 hrs agoदिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
22 hrs agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines