News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
DDA Housing Scheme 2024: दिल्ली डिवेलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने सस्ता घर हाउसिंग स्कीम की है, जिसमें लगभग 34177 फ्लैट दिए जाएंगे। इस स्कीम के रिजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। इन घरों को अफॉर्डेबल, मिड-इनकम और हाई-इनकम कैटेगिरी में दिया जा रहा है। जिसमें 11 लाख से लेकर 1 करोड़ ज्यादा कीमत के फ्लैट भी शामिल हैं। इसमें 34,000 फ्लैट्स खासतौर पर EWS और LIG कैटेगिरी के लिए होंगे। इस स्कीम के तहत रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, लोकनायकपुरम, रोहिणी और नरेला, जसोला में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं।
इन फ्लैट्स को पहले आओ, पहले पाओ के तहत दिया जाएगा। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि इस स्कीम में वही लोग आवेदन करें जो इसके पात्र हों। इस स्कीम के तहत 22 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये रखी गई है।
पहले आओ, पहले पाओ
अफॉर्डेबिलिटी- निम्न आय वर्ग के लिए सस्ते घर
लोकेशन- लोकनायकपुरम, नरेला, रोहिणी, सिरसापुर, रामपर्ति कॉलोनी में LIG और EWS फ्लैट्स
शुरुआती कीमत- 11.5 लाख रुपये
कीमत- 2023 जितनी ही कीमत
ये भी पढ़ें… 11 लाख में DDA दे रहा फ्लैट! 22 से शुरू हो रही ‘पहले आओ पहले पाओ की स्कीम’
पहले आओ, पहले पाओ
कैटेगिरी- HIG, MIG, LIG और EWS फ्लैट
लोकेशन- जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला
शुरुआती कीमत- 29 लाख रुपये
किस आधार पर आबंटन ई-नीलामी
कैटेगिरी- MIG, HIG और हाई कैटेगिरी प्रीमियम फ्लैट
लोकेशन- सेक्टर 14, 16बी और 19बी द्वारका
प्रॉपर्टी टाइप- फ्रीहोल्ड
शुरुआती कीमत- 1.28 करोड़ रुपये
इसमें अप्लाई करने के लिए पैन कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी, और पहचान पत्र (पासपोर्ट, सरकारी आईडी कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड) में से कोई भी एक होना जरूरी है। इसके अलावा रेजिडेंस प्रूफ ( बिजली बिल, पानी का बिल, टेलिफोन बिल में से कोई एक) होना चाहिए। इनकम प्रूफ EWS कैटेगिरी के आवेदकों के लिए जरूरी है। जिसमें जाति प्रमाण पत्र अगर लागू होता हो दिव्यांग सर्टिफिकेट अगर योग्य हैं तो। बैंक अकाउंट पासबुक की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी, विधिवत भरा हुआ शपथ पत्र का होना जरूरी है।
फ्लैट्स की पेमेंट करने के लिए डीडीए के आधिकारिक पेमेंट पोर्टल पर सबसे पहले ई-चालान जेनरेट करें। नेट बैंकिंग, RTGS या NEFT करें। इसके अलावा डीडीए से जुड़े इंस्टीट्यूशन द्वारा हाउसिंग लोन भी कराया जा सकता है। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नकद या किस्तों पर पेमेंट करने का ऑप्शन है। इसके अलावा DDA Housing Scheme की वेबसाइट पर जाकर सीधे Payments लिंक पर क्लिक करके प्रोसेस फॉलो करके भुगतान कर सकते हैं।
पेमेंट करने के दौरान एक फ्लैट को सेलेक्ट करने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपके लिए वो घर लगभग 15 मिनट तक फ्रीज कर दिया जाएगा। अगर 15 मिनट में पैसे जमा कर दिए गए तो वो फ्लैट आपका हो जाएगा, वहीं 15 मिनट के अंदर जमा नहीं कर पाए तो वो फ्लैट बाकियों के लिए ऑप्शन में दिखने लगेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।