खबर की मुख्य बातें:-
- DDA की नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1500 से ज्यादा फ्लैट्स बेचने जा रहा है.
- इस स्कीम के तहत खरीदार को फ्लैट की कीमत में 25 प्रतिशत तक भारी डिस्काउंट भी मिलेगा.
- यह फ्लैट्स नरेला और सिरसपुर में बिक करे हैं.
- इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें EWS, LIG, MIG और HIG सभी आय वर्गों के खरीदारों के लिए विकल्प मौजूद हैं.
अगर आप दिल्ली में किफायती दाम पर अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो DDA की नागरिक आवास योजना 2026 आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है. इस महत्वकांशी स्कीम के तहत नरेला और सिरसपुर में रेडी-टू-मूव फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें EWS, LIG, MIG और HIG सभी आय वर्गों के खरीदारों के लिए विकल्प मौजूद हैं, जिससे आपको अपने बजट में अच्छा फ्लैट मिल सकेगा. यह मौका उन लोगों के लिए शानदार है, जो ऐसे में जो लोग किराए से निकलकर अपने घर में शिफ्ट होना चाहते हैं, उनके लिए यह योजना राहत देने वाली हो सकती है.
कितने फ्लैट उपलब्ध हैं और किन कैटेगरी में मिलेंगे
DDA की इस स्कीम में कुल 1,712 फ्लैट ऑफर किए गए हैं. इनमें नरेला और सिरसपुर दोनों इलाकों के फ्लैट शामिल हैं. उपलब्ध कैटेगरी इस तरह हैं—
- HIG फ्लैट: 298
- MIG फ्लैट: 459
- LIG फ्लैट: 892
- EWS फ्लैट: 63
इन फ्लैट्स की कीमत भी कैटेगरी के हिसाब से तय की गई है. जानकारी के अनुसार, EWS फ्लैट करीब 9.60 लाख रुपये से शुरू हो रहे हैं, LIG फ्लैट लगभग 11.5 लाख से 15.3 लाख रुपये तक मिल रहे हैं. वहीं MIG फ्लैट 66 लाख से 82 लाख रुपये और HIG फ्लैट करीब 95 लाख से 1.13 करोड़ रुपये तक के दायरे में हैं.
बुकिंग के लिए कितना पैसा देना होगा
फ्लैट बुक करते समय खरीदारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा. इसे आसान भाषा में समझें, तो:-
- HIG के लिए: 10 लाख रुपये
- MIG के लिए: 4 लाख रुपये
- LIG के लिए: 1 लाख रुपये
- EWS के लिए: 50 हजार रुपये
इसके अलावा DDA आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय 2,500 रुपये की एकमुश्त और नॉन-रिफंडेबल फीस भी जमा करनी होगी. इसलिए आवेदन से पहले अपना बजट और जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा, ताकि बुकिंग के समय किसी तरह की परेशानी न हो.
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने का सबसे आसान और सीधा तरीका
डीडीए ने इस बार आम जनता की सहूलियत के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को शत-प्रतिशत डिजिटल और पारदर्शी रखा है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने लिए एक सुरक्षित फ्लैट बुक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बेहद सरल डिजिटल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- पोर्टल पर विजिट करें: सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण के आधिकारिक आवास वेब पोर्टल पर जाएं और होमपेज ओपन करें.
- नया रजिस्ट्रेशन: वहां दिख रहे ‘DDA Nagrik Awaas Yojana 2026’ के लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक क्रेडेंशियल्स के साथ नया अकाउंट बनाएं.
- रजिस्ट्रेशन फीस: इसके बाद आपको ₹2,500 की नॉन-रिफंडेबल आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम (यूपीआई/नेट बैंकिंग) से जमा करनी होगी.
- लोकेशन और फ्लैट का चयन: अब अपनी पसंद के अनुसार नरेला या सिरसपुर में से किसी एक क्षेत्र और अपनी पसंदीदा फ्लैट श्रेणी (जैसे LIG या MIG) को चुनें.
- टोकन अमाउंट का भुगतान: आखिर में अपनी कैटेगरी के अनुसार तय बुकिंग राशि (जैसे EWS के लिए ₹50,000 और HIG के लिए ₹10 लाख) जमा कर अपना फ्लैट कन्फर्म करें.
- एप्लीकेशन सफल होने पर अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा किया जाएगा.
- इस बात का ध्यान रखें इस स्कीम में बुकिंग की लास्ट डेट 30 जून है.
मुख्य निष्कर्ष: यह स्कीम उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कम कीमत में अपने और अपने परिवार के लिए राजधानी में अच्छा घर खरीदने का सपना देखते हैं. बस जरूरी है कि आप DDA की इस योजना का लाभ उठाते समय सभी दस्तावेज को पढ़े और अपने बजट के अनुसार घर खरीदें.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: उत्तम नगर, जनकपुरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 26 जून को कई घंटे
संबंधित खबरें
JNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 mins agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
6 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
8 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines