Delhi Power Cut Alert: उत्तम नगर, जनकपुरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 26 जून को कई घंटे रहेगी बिजली गुल! देखें टाइमिंग और एरिया की पूरी लिस्ट

Delhi Bijli News: दिल्ली में 26 जून 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई घंटों के लिए प्रभावित रहने वाली है. BSES ने इस कटौती को लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल भी जारी किया है. आइए जानते हैं क्यों, कहां और कब तक बिजली गुल रहने वाली है?

Delhi power cut alert today

26 जून को दिल्ली में कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • 26 जून 2026 को राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में बिजली संबंधित कार्यों के कारण सप्लाई बंद रहेगी.
  • उत्तम नगर, जनकपुरी, मुंडका और मोहन गार्डन में यह काम होना है.
  • Bses ने इस कार्य को लेकर शटडाउन शेड्यूल जारी किया है, जिसमें टाइमिंग से लेकर एरिया की पूरी जानकारी है.
  • बिजली सप्लाई अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय होगा, कहीं 2 घंटे बिजली प्रभावित रहेगी, तो कहीं 4 घंटे के लिए.

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की बेहतर सप्लाई बनाए रखने के लिए BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) बीते कई दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली मेंटेनेंस से जुड़ा कार्य कर रहा है. इस कार्य के दौरान इलाकों में 2-3 घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद रहती है, जिस कारण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस समस्या का सबसे ज्यादा असर उन लोगों को होता है, जो एक तरफ गर्मी से परेशान है और साथ ही पानी की कमी की मार झेल रहे हैं. ऐसे में जरूरी बन जाता है कि आप BSES द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल को पहले ही जान लें और पता लगा लें कि आपके इलाके में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी या नहीं ताकि पावर कट से पहले ही तैयारी की जा सके.

विज्ञापन

किन इलाकों में कब तक प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

जारी शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, जनकपुरी डिवीजन के डिस्ट्रिक्ट सेंटर जनकपुरी में सबसे लंबी बिजली कटौती रहेगी. यहां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक यानी करीब 4 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. वहीं मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहर 1:06 बजे से 3:06 बजे तक बिजली बंद रहेगी. उत्तम नगर डिवीजन के ओल्ड जानकी पुरी, बिंदापुर इलाके में सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक पावर कट रहेगा. इसके अलावा मोहन गार्डन डिवीजन के ब्लॉक C, विपिन गार्डन, नवादा क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. ऐसे में जिन लोगों का वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास, दुकान या छोटे कारोबार बिजली पर निर्भर हैं, उन्हें इस समय को ध्यान में रखकर पहले से जरूरी तैयारी कर लेनी चाहिए.

विज्ञापन

देखें लिस्ट:-

क्यों की जा रही है यह बिजली कटौती?

बीआरपीएल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अलग-अलग इलाकों में बिजली बंद रहने की वजह तकनीकी सुधार और सिस्टम अपग्रेडेशन है. कहीं ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा सिविल वर्क किया जाएगा, तो कहीं आरएमयू मेंटेनेंस होगा. वहीं कुछ जगहों पर एलटी सर्किट में नया केबल लेइंग और नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा. दरअसल, गर्मियों में बिजली की मांग काफी बढ़ जाती है और पुराने सिस्टम पर दबाव भी ज्यादा पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समय-समय पर मेंटेनेंस न हो तो ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, लोकल फॉल्ट और लंबे समय की बिजली समस्या बढ़ सकती है. यही वजह है कि विभाग पहले से शटडाउन लेकर जरूरी मरम्मत और सुधार कार्य पूरा कर रहा है, ताकि गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपका इलाका इस शेड्यूल में शामिल है, तो मोबाइल, इनवर्टर और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज कर लें. पानी की मोटर चलाने वाले लोग टंकी पहले भर लें, क्योंकि कई घरों में पानी की सप्लाई भी बिजली पर निर्भर रहती है. दुकानदार, छोटे कारोबारी और ऑफिस जाने वाले लोग भी अपने जरूरी काम तय समय से पहले निपटा लें. ध्यान रहे कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान समय में थोड़ा बहुत बदलाव भी संभव है, इसलिए स्थानीय बिजली विभाग की अपडेट पर नजर रखना बेहतर रहेगा.

मुख्य निष्कर्ष: 26 जून 2026 को राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर 3-4 घंटे के लिए मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. ऐसे में बेहतर है कि आप जारी नोटिफिकेशन में अपने एरिया का नाम चेक कर लें और अभी से तैयार शुरू कर दें, जैसे पानी भरना, इन्वर्टर चार्ज करना आदि.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ